{"_id":"5c72e531bdec2259b05bcca7","slug":"71551033649-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मचारी संघ का धरना 20वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मचारी संघ का धरना 20वें दिन भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएम कर्मचारी संघ का धरना 20वें दिन भी जारी
फोटो नंबर 6
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा 20वें दिन धरना जिला अस्पताल में जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता विकास कल्याण ने की। उन्होंने बताया कि पहले ही स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य के क्षेत्र में इतना पिछड़ा हुआ है और जिले के एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेवारी सरकार की है। उन्होंने बताया कि हड़ताली कर्मचारी जनता को परेशान नहीं कर रहे हैं, अपितु अपना हक मांग रहे हैं। हमारे संविधान में सभी को बराबरी का हक है तो संविदा कर्मचारियों को उनका हक क्यों नही मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सभी एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाएं और जब तक कर्मचारी नियमित नही होते। उन्हें नियमित के समान तनख्वाह व सभी भते दिए जाएं। सरकार द्वारा जो सेवा नियम एक जनवरी 2018 से कर्मचारियों को दिए गए थे। उन्हें सरकार ने अभी तक न तो सही ढंग से लागू किया और न ही सही वेतनमान निर्धारित किया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार सर्व शिक्षा अभियान पर सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया गया है। उसी प्रकार एनएचएम को भी सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। जब तक नियमित नहीं किया जाता तब तक एनएचएम कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति सेवा सुरक्षा का लाभ दिया जाएं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का वेतनमान जो दो भागों में आता है, वह एकमुश्त किया जाएं। जो भत्ते सरकार द्वारा बंद कर दिए गये हैं। उनको दोबारा लागू किया जाएं। इस मौके पर कुलदीप शर्मा, सुरेंद्र, विक्रम, सुमन, सोनिया, मीना, रजनी, केसराज, संदीप, राकेश, सोनू मौजूद रहे।