{"_id":"5c6aff6cbdec224ca34916e9","slug":"71550516076-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव किच्छाना में स्वाईन फ्लू को लेकर कार्रवाई ना किए जाने से गांव में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव किच्छाना में स्वाईन फ्लू को लेकर कार्रवाई ना किए जाने से गांव में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव किच्छाना में स्वाइन फ्लू को लेकर कार्रवाई न किए जाने से गांव में रोष
गांव के लोगों ने पंचायत करके लिया फैसला, मामले में पीएम व स्वास्थ्य मंत्री को लिखेंगे पत्र
एक सप्ताह तक चले कैंप की रिपोर्ट न देने से रोष
फोटो नंबर 48
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव किच्छाना में फैले स्वाइन फ्लू को लेकर गांव के लोगों ने सोमवार को एक पंचायत की। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर रोष प्रकट किया। लोगों ने फैसला लिया कि वे इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे।
सरपंच प्रतिनिधि प्रवीन किच्छाना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई संदेह के घेरे में है। गांव के लोगों ने आज तक उन्हें रिपोर्ट नहीं दी। जो एक सप्ताह में लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई है, उसकी रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। जो भी गांव वासी विभाग से रिपोर्ट मांगता है, उसे नेगेटिव बताया जा रहा है। जबकि विभाग को चाहिए था कि बिना मांगे ही सभी की रिपोर्ट लोगों को दी जाएं। उन्होंने बताया कि इस लापरवाही को देखते हुए ग्राम पंचायत ने फैसला लिया है कि वे पत्र स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री को लिखेंगे। स्वास्थ्य विभाग से आरटीआई के जरिए ब्लड सैंपल की रिपोर्ट की जानकारी ली जाएगी। खुशी राम ने बताया कि उनकी भतीजी नेहा की मौत 7 फरवरी को रोहतक पीजीआई में हुई। लेकिन उनकी भी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई हैं। उनकी रिपोर्ट को विभाग स्वीकार नहीं कर रहा। जो हिसार के अस्पताल में करवाई गई थी। इस मौकेे पर राजबीर, प्रेम, राजपाल, खुशी राम, वेदपाल, मुस्कान, राहुल, रामरती, बोबली, संतोष मौजूद रहे।
वहीं नोडल ऑफिसर डॉ. नीरज मंगला का कहना है कि लोगों की रिपोर्ट दी जा रही है। रिपोर्ट में जो आया है, वही बताया जा रहा है।