{"_id":"5c65b406bdec2205dc40232d","slug":"71550169094-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी पदों पर सर्वसम्मति के बाद नाम वापिस लेने के अंतिम दिन सभी पदों पर लिए गए प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों ने नाम वापिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी पदों पर सर्वसम्मति के बाद नाम वापिस लेने के अंतिम दिन सभी पदों पर लिए गए प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों ने नाम वापिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट हाई स्कूल सोसायटी चुनाव : सभी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों ने वापस लिए अपने नाम
- प्रधान सहित सभी पदों पर बुधवार को हो गई है सर्वसम्मति
फोटो संख्या-35
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। समाज द्वारा जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रधान सहित सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन के बाद वीरवार को चयनित उम्मीदवारों के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। नाम वापस लिए जाने के अंतिम दिन सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार बच जाने के कारण उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया गया। अब 3 मार्च को वोटिंग की जरूरत नहीं रहेगी। नई चुनी हुई कार्यकारिणी की सूची जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में भेज दी जाएगी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद नई समिति को कार्यभार दे दिया जाएगा।
विदित रहे कि समाज के गणमान्य लोगों ने बुधवार को जाट कॉलेज में बैठक करके प्रधान सहित सभी पदों पर आम सहमति से उम्मीदवारों का चयन कर लिया था। इसके बाद वीरवार को रामफल मलिक ने प्रधान पद के लिए, बिमला देवी ने उप-प्रधान, सचिव में जसवंत सहारण, कोषाध्यक्ष में जगदीप चहल ने अपना नाम वापिस ले लिया। इसके अलावा राजेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, गंगा राज करोड़ा, सुरेश कुमार, जंग सिंह, ओमप्रकाश ढांडा, राजबीर सिंह, विकास राविश, राजेश लाठर, महंगा ङ्क्षसह व हरेंद्र सिंह ने अपने नाम वापिस ले लिए।
अब ये बनी है कार्यकारिणी:-प्रधान पद के लिए इंद्र नौच, उप-प्रधान पद के लिए राकेश नैन, सचिव के लिए शमशेर सिंह ढुल, कोषाध्यक्ष के लिए गुरदयाल सिंह नैन को चुना गया था। प्रबंधक समिति के 11 सदस्यों में अब कमल काजल, विक्रम सिंह, सत्यवान शेरगढ़, दिलबाग, धर्मपाल, कुलदीप सिंह, राजेश कुमार, महाबीर सिंह, प्रताप सिंह गुहणा, चंद्रभान, महाबीर बालू का चयन हुआ है। इनमें रामफल मलिक के पंचायती बनाए गए पैनल में से कमल काजल, महाबीर सिंह, चंद्रभान व विक्रम सिंह का चयन हुआ है। शेष 7 कार्यकारिणी सदस्य इंद्र नौच समर्थक पैनल में से चुने गए हैं।
विज्ञापन
अब आगे क्या:-चुनाव अधिकारी जेपी जागलान ने बताया कि अब जब प्रतिद्वंदी उम्मीदवार ही नहीं रहे हैं। तो चुनाव की आवश्यकता नहीं हैं। सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार बच गया है। जिन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। अब पूरी कार्यकारिणी की सूची जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में दे दी जाएगी। वहां से मंजूरी मिलते ही नई प्रबंधक समिति को कार्यभार सौंप दिया जाएगा।
बिमला देवी ने भी दिया समर्थन:-उप-प्रधान पद की प्रतिद्वंदी उम्मीदवार बिमला देवी के पुत्र सुमित ने बताया कि उनकी माता ने भी समाज के आग्रह पर सर्वसम्मति के लिए हामी भर दी है। उनके घर उप-प्रधान बनें राकेश नैन, उमेश बूरा एडवोकेट, बलराज राजराणा, बलवान अटैला, कुलदीप गढ़ी, बदन अटैला सहित कई गणमान्य व्यक्ति आए। उन्होंने सर्वसम्मति में सहमति देने का आग्रह किया। जिस पर उनकी बात मान कर उनकी मां बिमला देवी ने भी सर्वसम्मति को सहमति दे दी है।