{"_id":"5c48b80cbdec224e364f93a4","slug":"71548269580-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला के लोगों को मिलेगा इलेक्ट्रिक ट्रेन का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला के लोगों को मिलेगा इलेक्ट्रिक ट्रेन का तोहफा
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के लोगों को मिलेगा इलेक्ट्रिक ट्रेन का तोहफा
इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए काफी काम चुका है पूरा, ट्रेन चलने से लोगों को होगी बड़ी राहत
कुरुक्षेत्र के लिए रेल के माध्यम से अब करीब आधा घंटा कम लगेगा समय. अभी लगता है एक घंटे से ज्यादा का समय
फोटो नंबर-03 व 33
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नरवाना कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अब यहां पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली गई है। जिसकी रेलवे बोर्ड ने परमिशन दे दी है। 11 जनवरी को उत्तर रेलवे के रेलवे सेफ्टी कमिश्नर शैलेश कुमार पाठक द्वारा निरीक्षण करने के बाद अब जिला के लोगों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का तोहफा मिलेगा। जिसके तहत जींद से कुरुक्षेत्र व कुरुक्षेत्र से जींद के चक्कर लगाने वाली पैसेंजर ट्रेन को 25 जनवरी को इलेक्ट्रिक ट्रेन में तब्दील कर दिया जाएगा। जिससे शुक्रवार को नरवाना कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर विद्युतीकरण की ट्रेन सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी।
कैथल के स्टेशन मास्टर रणधीर नैन ने बताया कि 25 जनवरी को से कुरुक्षेत्र नरवाना रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चल जाएगी। इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए सबसे पहले कुरुक्षेत्र व नरवाना मार्ग पर चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेन में इलेक्ट्रिक इंजन लगाए जाएंगे। इसके लिए स्टेशन पर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
लोगों ने जताया आभार : रेल कल्याण समिति के पदाधिकारी सतपाल गुप्ता ने बताया कि जिला का कैथल रेलवे स्टेशन वर्ष 1870 में अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था। लेकिन यहां पर कोई भी कार्य नहीं हो सका। शहर से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलना किसी सौगात से कम नहीं है। इसके लिए रेल कल्याण समिति रेलवे का आभार प्रकट करती है।