फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   घग्गर बह रही है 22 फुट पर

घग्गर बह रही है 22 फुट पर

Thu, 27 Sep 2018 08:49 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
घग्गर बह रही है 22 फुट पर
घग्गर बह रही है 22 फुट पर
विज्ञापन

खतरे के निशान के पास पहुंचा घग्गर का जलस्तर, कई गांवों के बाहर तक पहुंचा पानी
किनारों से बाहर निकलने लगा पानी
फोटो संख्या-37 व 38
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। गुहला के दर्जनों गांवों से होकर गुजरने वाली घग्गर नदी का जलस्तर बढक़र 22 फुट के ऊपर पहुंच गया है। जो खतरे के निशान से महज 2 फुट नीचे रह गया है। हालांकि टटियाणा में स्थित घग्गर के पुल पर खतरे का निशान 23 फुट पर दर्शाया गया है। लेकिन पटियाला रोड पुल पर यह 24 फुट है।
बुधवार सुबह घग्गर का जलस्तर 21 फुट पर बह रहा था। लगातार बढ़ रहा पानी अब घग्गर नदी के किनारों से बाहर निकल खेतों में बहने लगा है और अब यह पानी गांव सिहाली, मेंगड़ा, मझेड़ी, मोहनपुर, रत्ता खेड़ा, छन्ना जटान, भूंसला, सिंह के खेतों में मार करने लगा है। पानी के बढ़ते स्तर के देखते हुए गुहला प्रशासन ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। घग्गर के दोनों ओर बसे गांवों में लोगों में की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

कमहेड़ी के किसान त्रिलोक सिंह नंबरदार, दलबारा सिंह, संत सिंह, लखविंद्र सिंह दलीप सिंह आदि ने कहा कि अगर पानी का स्तर इससे अधिक बढ़ता है तो हलके में काफी नुकसान हो सकता है। एसडीएम गुहला संजय कुमार ने बताया कि प्रशासन पूरे क्षेत्र पर पैनी निगाह रखे हुए हैं। सूचना तंत्र को मजबूत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि 21.6 से लेकर यह 20 फुट तक भी आ गया था। 4 एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर तैनात है। अभी तक किसी गांव में पानी घुसने की जानकारी नहीं हैं। सिहाली के पास खेतों में पानी की सूचना है। अभी आबादी वाले क्षेत्र से यह दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed