{"_id":"5ba931c2867a557ff129cf15","slug":"71537814978-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं मिलने पर मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं मिलने पर मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन नहीं मिलने पर भड़के मिड डे मील वर्कर्स, किया प्रदर्शन
फोटो नंबर-11
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन द्वारा एक दिन का धरना जवाहर पार्क में दिया। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सरोज रोहेड़ा ने की और मंच संचालन जिला सचिव धूप सिंह ने किया।
राज्य सचिव व सीटू जिला प्रधान सत्यवान ने बताया कि मिड डे मील योजना की शुरुआत 2009 में केंद्र सरकार ने की थी। तब से लेकर अब तक पच्चीस लाख से ज्यादा वर्कर्स को मात्र एक हजार रुपये महीना वेतन साल में दस महीने दिया जाता है। सभी मिड डे वर्कर्स कमजोर तबकों से आने वाली महिलाऐं हैं। जो अपने परिवारों से कमाने वाली अकेली सदस्य हैं। बार-बार वादा तथा भरोसा देने के बाद भी सरकार ने वेतन में आज तक मामूली बढ़ोत्तरी भी नहीं की। 11 सितंबर को आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स व आशा वर्कर्स के वेतन में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। लेकिन मिड डे मील वर्कर्स के लिए कोई घोषणा नहीं की गई। जिसके कारण इनमें सरकार के प्रति भारी रोष है। उन्होंने कहा कि मिड डे मील कर्मियों का वेतन तुरंत बढ़ाया जाए और 10 की बजाए 12 महीने वेतन दिया जाए। मिड डे मिल वर्कर्स जवाहर पार्क से प्रदर्शन करते हुए पेहवा चौक से लघु सचिवालय पहुंची और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कमलप्रीत कौर को सौंपा। इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला सचिव जय प्रकाश शास्त्री, अशोक शर्मा, कविता देवी, सुनीता पाई, सुरेशो, रितु, सुभाष, राजो आदि मौजूद रहे।