फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   किसानों के मुद़्दे पर प्रदेश भर से जुटे किसान प्रतिनिधि

किसानों के मुद़्दे पर प्रदेश भर से जुटे किसान प्रतिनिधि

Mon, 10 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
किसानों के मुद़्दे पर प्रदेश भर से जुटे किसान प्रतिनिधि
किसानी को लाभकारी बनाने के लिए चिंतन करे केंद्र : ओम सिंह
विज्ञापन

किसानों के मुद्दे पर प्रदेश भर से जुटे किसान प्रतिनिधि
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित भारतीय किसान संघ के प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश भर से किसान प्रतिनिधि पहुंचे। नवनिर्वाचित प्रधान ओम सिंह ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। जब भी किसान की हालात अच्छी बनी है, तभी बाजारों में रौनक बढ़ी है। काफी लंबे समय से किसान की हालत पतली है। वर्तमान केंद्र सरकार को किसानी को लाभकारी बनाने के लिए चिंतन व मनन करना चाहिए।
जल संरक्षण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। ऐसे ही हालात रहे तो युवा बेरोजगार होकर बुराइयों के अधीन हो जाएगा। महामंत्री वीरेंद्र दहिया ने कहा कि हर वर्ष धान की खरीद में किसानों को चूना लगाया जाता है। तय मूल्य पर खरीद नहीं होती। व्यापारी व बिचौलिये मुनाफा कूटते हैं। सरकार को चाहिए कि किसानों को सीधा भुगतान करे। प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार ने कहा कि संघ अराजनैतिक तरीके से किसानों के लिए सकारात्मक कार्य कर रहा है। इस अवसर पर आरएसएस से श्याम जी बंसल, रणदीप आर्य फरल, गुल्तान सिंह नैना, श्री राम मोहणा आदि रहे। इसके बाद किसानों ने आरकेएसडी कॉलेज से शुरू होकर पुराने बस अड्डे तक और वापस कॉलेज तक शक्ति प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस तरह से करें किसान अपनी फसल के लिए ई-पोर्टल पर पंजीकरण
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ओम सिंह चौहान ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्योरा एक पोर्टल बनाया गया है। इसके ऊपर 15 सितंबर तक किसान केवल खेवट नंबर, आधार कार्ड व बैंक खाते की प्रति लेकर जाए और गांव में सीएससी सेंटर चला रहे युवा से अपने खेत में बोई गई फसल का विवरण दे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर किया जाए। लेकिन किसान जितना जल्दी हो सके अपनी फसल का ब्योरा अपलोड करवा दें। यह निशुल्क है। सीएससी सेंटर संचालक को सरकार प्रति किसान पांच रुपया खुद देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या-02 व 03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed