फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गीत में छलका बेटियों का दर्द, बिलख-बिलख रोने लगी छात्राएं

गीत में छलका बेटियों का दर्द, बिलख-बिलख रोने लगी छात्राएं

Sun, 26 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
गीत में छलका बेटियों का दर्द, बिलख-बिलख रोने लगी छात्राएं
हे मां मन्नै गर्ब मैं मत मारै... में छलका बेटियों का दर्द
विज्ञापन



अमर उजला ब्यूरो
कैथल। मेवात के पिंगवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा राहील और सुषमा, हे मां मन्नै गर्ब मैं मत मारै... आज गर्भ में चीख रहीं बेटी हिंदुस्तान की... गीत गाते-गाते बिलख-बिलख कर रोने लगीं और बेहोश हो गईं। छात्राएं आईजी कॉलेज में प्रदेश स्तरीय युवा उत्सव में समूह गान में प्रस्तुति दे रहीं थीं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार होने पर उन्होंने बताया कि उन दोनों को भाई नहीं है। जिस कारण वे अपने आप को संभाल नहीं पाई और उनका दर्द छलक पड़ा।
सभी की आंखें हुई नम : आईजी कॉलेज में राज्यस्तरीय उत्सव में मेवात के स्कूल की छात्राएं सामूहिक प्रस्तुति के लिए मंच पर आईं। उनके गीत के बोल हे मां मन्नै गर्ब मैं मत मारै, आज गर्भ में चीख रहीं..बेटी हिंदुस्तान की थे। जिसके अंत में वे अचानक बिलख-बिलख कर रोनें लगीं और बेहोश हो गईं। उन्हें रोता देख हाल में मौजूद कई लोगों की आंखों में भी आंसू आ गए। उन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया। जहां से वापस आने पर पता चला कि छात्रा राहील की कुल 9 बहनें है। उनका कोई भाई नहीं है। वे कुल 11 बहनें थी। जिसमें से दो की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी छात्रा सुषमा सहित वे भी आठ बहनें है। वे गीत के दौरान भावुक हो गई थीं।
विज्ञापन


‘हमारे क्षेत्र में सिर से नहीं उतरता कपड़ा’
छात्राओं के साथ आई टीचर सीमा वर्मा ने बताया कि दोनों छात्राएं बहुत अच्छा गाती हैं और मन से गाती हैं। दोनों के भाई नहीं हैं। छात्राओं ने बताया कि वे गरीब तबके से हैं। ऐसे मंचों पर भाग लेने का अवसर उन्हें कम ही मिलता है। उनके क्षेत्र में सिर से कपड़ा नहीं उतारा जा सकता। कैथल में आकर उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वे किसी विदेशी जगह में आ गई हों। यहां पर बेटियां खुले आम अपनी बात रखती हैं व प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। लेकिन मेवात में स्थिति बिल्कुल उलट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीनियर यूथ कल्चर ऑर्गेनाइजर मंजुषा जनुेजा ने बताया कि उनके पास मेवात व फरीदाबाद का चार्ज है। मेवात क्षेत्र में ऐसे कई लोग हैं, जिनको अपने बच्चों के नाम भी याद नहीं रहते। एक-एक अभिभावक के पास 20 से 22 बच्चे भी हैं।

- बिलख-बिलख रोने लगी छात्राएं, भावुक होकर हुई बेहोश
आईजी कॉलेज में राज्यस्तरीय उत्सव
कहा- बेटियों का इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेना मेवात क्षेत्र में बड़ी बात
फोटो नंबर- 10, 11, 12, 14, 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed