फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   70 units of blood collected in the camp

Kaithal News: शिविर में 70 यूनिट रक्त किया एकत्रित

Tue, 28 Jan 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
70 units of blood collected in the camp

विज्ञापन
कलायत। गणतंत्र दिवस पर बालू बिढाण पट्टी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 70 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। डा.जग्गू बिढाण व गुरुदेव ने बताया कि

शिविर में रक्तदाताओं की लंबी लाइन लगी थी पर सायं 4 बजे तक 70 लोगों को ही रक्तदान का अवसर मिला। रक्तदाताओं को डॉ.जग्गू बिढाण ने बैज लगा कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


डॉ.जग्गू बिढाण ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमी नहीं आती। उन्होंने कहा कि आज का युवा लापरवाही से वाहन चलाते हुए कई बार दुर्घटना का शिकार हो जाता है और बहुमूल्य रक्त सडक़ पर बह जाता है। उन्होंने कहा कि रक्त को व्यर्थ सडक़ों पर न बहाकर उसे दान करें ताकी मिली अनमोल जिंदगी को बचाया जा सके। उन्होंने रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में डाॅ. मोनिका धनखड, डाॅ. जसवंत मान, डाॅ. विजेता व डाॅ. रमनदीप की टीम ने अपनी विशेष भूमिका का निर्वहन किया। शिविर में दिलबाग सिंह, श्रवण कुमार, गुरमीत, सोनू, आशीष व सतीश कुमार ने रक्तदान के साथ साथ अपनी सेवाएं भी दीं। संवाद

आंबेडकर चौपाल में कार्यक्रम का आयोजन

राजौंद। गांव जाखौली दाबदल पट्टी में आंबेडकर चौपाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जाखौली भाजपा मंडल प्रधान अनिल मलिक ने की। इस दौरान संविधान गौरव अभियान के तहत कलायत विधानसभा के गांव जाखौली में मंडल अध्यक्ष अनिल मलिक जाखौली व सभी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


इस दौरान जाखौली भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल मलिक ने संविधान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। संवाद





इस दौरान गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार, बूथ अध्यक्ष बलविंदर सिंह,महावीर कादियान,अंबेडकर भवन कमेटी के प्रधान शमशेर सिंह, बलविंदर पंच, प्रीतम सिंह, अमरजीत सिंह, मास्टर रमेश कुमार, प्रवीण पंच, बूथ अध्यक्ष प्रवीण कुमार, नरेश कुमार, नीलू पंच सहित कई अन्य कार्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed