{"_id":"65d7b218a8f71b6c6b0ea7a4","slug":"69-units-of-blood-donated-in-the-camp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-333214-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिविर में 69 यूनिट हुआ रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिविर में 69 यूनिट हुआ रक्तदान
Fri, 23 Feb 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल ने अपना द्वितीय विशाल रक्तदान शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना (आरकेएसडी कॉलेज) के साथ संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया। इसमें 69 यूनिट का रक्तदान हुआ।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद कैथल की चेयरपर्स.न सुरभि गर्ग ने कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यवसायी और समाजसेवी राकेश गोयल ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर आरकेएसडी संस्थाओं के अध्यक्ष एडवोकेट साकेत मंगल, उपाध्यक्ष अश्विनी शोरेवाला और सचिव पंकज बंसल मौजूद रहे।
शाखा संयोजक डॉ. विवेक गर्ग ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया और नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल के कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट पेश की। शाखा संरक्षक सतपाल मंगला ने निर्माणाधीन दया गुप्ता मानव मंदिर के बारे में अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि सुरभि गर्ग ने नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल के कार्यक्रमों की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि राकेश गोयल ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय गोयल ने रक्तदान शिविर के महत्व को रेखांकित किया और इस तरह के समाज अनुपयोगी कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए नारायण सेवा संस्थान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रशंसा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के इंचार्ज डॉ. संजय गर्ग, डॉ. राजेश देशवाल, डॉ. श्वेता गर्ग और उनकी वॉलिंटियर्स की टीम मौजूद रही।