{"_id":"6328ce830e25e857e41ffdc2","slug":"68-thousand-rupees-stolen-on-the-pretext-of-seeing-notes-kaithal-news-knl121715352","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट देखने के बहाने चुराए 68 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट देखने के बहाने चुराए 68 हजार रुपये
विज्ञापन
कैथल। जींद रोड चुंगी के निकट स्थित एक खल भंडार संचालक से तेहरान (ईरान) से आए विदेशी दंपती ने 68 हजार रुपये की राशि चोरी कर ली। उनके जाने के बाद मालिक को अपने साथ हुई वारदात का एहसास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को अंबाला के नारायणगढ़ क्षेत्र से काबू कर उनकी कार जब्त कर ली। मेडिकल जांच में दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो उन्हें क्वारंटीन किया गया है।
खल भंडार मालिक महेंद्र पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि जींद रोड चुंगी पर उसकी खल भंडार मिल है। जहां पर 17 सितंबर को दोपहर के समय विदेशी महिला व पुरुष आए। दोनों ने उससे 80 रुपये में दो किलो खल खरीदी। इसके बाद दोनों विदेशियों को उसको कहा कि एक बार उनको भारत का दो हजार रुपये का नोट दिखा दो। जब वह पैकेट से दो हजार रुपये का नोट निकालने लगा तो उन दोनों ने उसके हाथ से पैकेट लेने की कोशिश की तथा उन्होंने चालाकी के साथ धोखाधड़ी से पैकेट से दो- दो हजार के 34 नोट निकाल कर 68 हजार रुपये हड़प लिए। दोनों के जाने के बाद उसे अपने साथ हुई इस वारदात की जानकारी मिली। सीसीटीवी फुटेज आदि देखकर वारदात की तसल्ली होने पर पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि ईरान तेहरान के खलखल निवासी आरोपी पति अली उपनाम हाशीमी बोफराजोर्ड व पत्नी अफसाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सीआईए वन टीम ने आरोपियों को अंबाला के नारायणगढ़ से काबू किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग होंडा सिटी गाड़ी भी जब्त कर ली। दोनों आरोपियों का पुलिस की ओर से न्यायालय में पेश करने से पहले विधिवत मेडिकल परीक्षण करवाया गया। इसमें दोनों आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों आरोपियों को पुलिस सुरक्षा घेरे में क्वारंटाइन किया गया। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि दोनों आरोपियों के कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आने बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।