{"_id":"5c49fb60bdec2253970c3a00","slug":"61548352352-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी स्कवेयर मामला: जांच कमेटी में शामिल एडीसी से पार्षदों ने की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी स्कवेयर मामला: जांच कमेटी में शामिल एडीसी से पार्षदों ने की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी स्कवेयर मामला : जांच कमेटी में शामिल एडीसी से पार्षदों ने की मुलाकात
मामले में भ्रष्टाचारियों पर एफआईआर कराने की मांग की
फोटो नंबर 46
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट सिटी स्कवायर में हुए भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग पर जांच कमेटी में शामिल एडीसी से वीरवार को पार्षदों ने मुलाकात की। इस दौरान पार्षदों ने एडीसी सतबीर कुंडू से भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर कराने मांग की। पार्षद व केडीबी सदस्य गोपाल सैनी, प्रतिनिधि धर्मबीर भोला ने बताया कि सिटी स्कवायर के मामले में एडीसी के नेतृत्व में 31 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जिसके द्वारा इस मामले की पूरी जांच की जा रही है। सभी पार्षदों ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर पार्षद कुलदीप सैनी, प्रवीन काला सांघन, राकेश सरदाना, प्रतिनिधि भीमसेन अग्रवाल, विनोद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
एडीसी सतबीर सिह कुंडू ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि वे इस मामले की गहनता से जांच कर रहे है। अभी 26 जनवरी को लेकर थोड़ा व्यस्त है। इसके बाद कार्रवाई सुचारूरूप से की जाएगी।