{"_id":"5c49fb5ebdec22738813a9bb","slug":"61548352350-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है लोग, विभाग के खिलाफ रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है लोग, विभाग के खिलाफ रोष
विज्ञापन

फोटो नंबर-80
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। सीवर की पाइप लाइन न बिछाए जाने पर वार्ड 12 के लोगों में जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष है। विभाग की ओर से क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने के लिए अनुमति दी जा चुकी है। जिससे विभाग यह कार्य जल्द ही शुरु करने के दावा कर रहा है। लेकिन ग्रामीणों विभाग के इस दावे पर बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है। वार्ड निवासी कुलदीप सिह, नीरज शर्मा, मा प्रेम चंद, अर्जुन दास, आजाद सिह, जिले सिह, राजकुमार, मेघराज, ने बताया कि पिछले चार महीने पहले उनके वार्ड में खराब हुई सीवर की पाइप लाइन ने कुंए का रूप धारण कर लिया था। इस लीकेज को विभाग ने लीपापोती कर से ठीक करने का प्रयास तो किया लेकिन जब उसमें सफलता नहीं मिली तो विभागीय अधिकारियों ने सैकड़ों फुट लंबी सीवरेज पाइप लाइन को नकारा घोषित कर दिया।
जल्द अमल में लाई जाएगी टेंडर प्रक्रिया: राणा
जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता एमएस राणा ने बताया कि टेंडर प्रकर्रया अमल में लाने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों से स्वीकृति प्रदान करने हेतु आग्रह पत्र प्रेषित हुआ है। उन्होंने कहा कि जैसे ही डीएनआईटी स्वीकृति मिल जाएगी उसके साथ ही टेंडर प्रक्रिया अमल में ला पाइप लाइन बिछाने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।