{"_id":"5c49fb59bdec2253a33c49fa","slug":"61548352345-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भ्रूण हत्या की सूचना देने वाले को डीसी ने दिया ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भ्रूण हत्या की सूचना देने वाले को डीसी ने दिया ईनाम
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या भ्रूण हत्या की सूचना देने वाले को डीसी ने एक लाख का दिया ईनाम
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी धर्मवीर सिंह ने बताया कि कन्या भ्रूण जांच अथवा कन्या भ्रूण हत्या की सूचना देने वाले व्यक्ति को सरकार एक लाख रुपये का नकद ईनाम देती है। ईनाम देने के साथ-साथ ऐसे व्यक्ति का नाम व पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाती है। डीसी ने वीरवार को अपने कार्यालय में कन्या भ्रूण जांच की सूचना देने वाले जिले के एक व्यक्ति को एक लाख रुपये का नकद ईनाम देने के बाद उपस्थित अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नकद ईनाम उस स्थिति में दिया जाता है, जब किसी नागरिक द्वारा उपलब्ध करवाई गई सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई रेड पूरी तरह सफल हो जाती है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से कैथल जिले में वर्ष 2018 के दौरान महिला-पुरुष लिंगानुपात 916 दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अधिक प्रभावी कदम उठाने की कार्य योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन, उप सिविल सर्जन डॉ. नीलम कक्कड़, डॉ. गौरव पुनिया व डीपीएम नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।