{"_id":"5bba577e867a55687f0ae25c","slug":"61538938750-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई हाथी के सामान, पेट्रो पदार्थ कीमतों में घटौती चींटी के समान-सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई हाथी के सामान, पेट्रो पदार्थ कीमतों में घटौती चींटी के समान-सुरजेवाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या-32
महंगाई हाथी के सामान, तेल की कीमतों में घटौती चींटी के समान : सुरजेवाला
किसान भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस नेता ने रखे विचार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। महंगाई आज हाथी के समान और तेल की कीमत में कटौती चींटी के समान। इसलिए देश कहता है मोदी सरकार बेईमान है।
रणदीप किसान भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में आगामी चुनावी हार को सामने देख और जनता के गुस्से से घबराकर मोदी सरकार ने चींटी जैसी मात्रा में केंद्रीय उत्पाद शुल्क कम करने की घोषणा तो कर दी है लेकिन मोदी सरकार जनता को अब बेवकूफ नहीं बना सकती और उन्हें पेट्रोल-डीजल की लूट पर जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 52 महीने में जनता की जेब काटकर 13 लाख करोड़ क्यों लूटा?
सुरजेवाला ने कहा कि पिछले दो दिनों में (दिल्ली में) पेट्रोल के दाम 0.32 प्रति लीटर और डीजल के दाम 0.58 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर जनता के साथ हर पल छल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 12 बार केंद्रीय उत्पाद शुल्क बढ़ाने के बाद डेढ़ रुपया कम करके झूठी वाहवाही लूट रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री बताएंगे कि उन्होंने 52 महीनों में केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 12 बार इजाफा क्यों किया?
विज्ञापन
सुरजेवाला ने कहा कि जब कांग्रेस ने सरकार छोड़ी तब सब्सिडी सिलेंडर की कीमत मात्र 412 रु थी, आज वो भाजपा राज में 502 रुपये हो गई है यानि 90 रुपये का इजाफा। क्या यही अच्छे दिन हैं? इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, पूर्व मंत्री सुल्तान जथौला, पूर्व विधायक फूलसिंह खेड़ी, सतबीर भाणा, बॉबी मान, राजेश जागलान, रामनिवास मितल, अश्विनी शोरेवाला, राजेश जागलान, बहादुर सैनी, रणबीर सरपंच, मोहन शर्मा, रोशन पाडला, मुकेश जैन, पवन थरेजा, दीक्षित गर्ग, धर्मबीर सैनी, जोगिंद्र सैनी, बिल्लू सैनी, राजेंद्र बलवंती आदि रहे।