{"_id":"5bb66341867a5529173e27f4","slug":"61538679617-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 अक्टूबर को सांपला में छोटू राम जी की प्रतिमा का अनावरण कर सर छोटू राम के प्रति सम्मान में आ रहे हैं विश्व के सबसे ताकतवर नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 अक्टूबर को सांपला में छोटू राम जी की प्रतिमा का अनावरण कर सर छोटू राम के प्रति सम्मान में आ रहे हैं विश्व के सबसे ताकतवर नेता
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटू राम ने की थी सबसे पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य की बात : बीरेंद्र सिंह
पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं को केंद्रीय इस्पात मंत्री ने किया संबोधित
फोटो संख्या-8 व 9
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज जब पूरा देश का किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के बल पर आगे बढ़ रहा है, उसी एमएसपी की बात यदि किसी ने की थी तो आज से 80 साल पहले कमेरे वर्ग के मसीहा दीनबंधू छोटू राम ने की थी। उन्हीं सर छोटू राम की 64 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांपला आ रहे हैं। बीरेंद्र सिंह वीरवार को पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं को दीनबंधू स्मृति रैली के लिए निमंत्रण देने आए थे।
सर छोटू राम विचार मंच के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के संयोजन में पंचायत भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सर छोटूराम राजनेता न होकर एक समाज सुधारक थे। यह रैली किसी पार्टी विशेष की न होकर, बल्कि सभी समुदायों के लिए है और इस रैली में सभी की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कहा कि सर छोटू राम विचार मंच द्वारा जिला के 7 गांवों को गोद लिया गया है, जिन्हें अब दीन बंधू ग्राम उदय योजना में शामिल किया गया है, जिनमें तितरम, हरसौला, किछाना, रोहेड़ा, जाखौली, बड़सिकरी व चौशाला शामिल हैं। भाजपा नेताओं राव सुरेंद्र सिंह, रणधीर गोलन ने भी सम्मेलन को संबोधित कर सर छोटू राम के योगदान को याद किया।
कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र ढुल ने कहा कि 9 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तर एवं खंड स्तर पर तालमेल कमेटियों का गठन किया गया है। मंच द्वारा चौधरी बीरेंद्र सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेंद्र बाखली, दिलबाग, बंसी लाल, नेत्रपाल, युधिष्ठिर तंवर, प्रवीण सरदाना, नरेंद्र जुलानी खेड़ा, जगीर सिसला, जोनी क्योड़क, नरेंद्र छौत, कुमारी संगीता, डीसी ढुल पाई, सुशीला शर्मा, गज्जन सिंह गोबिंदपुरा, सुमन सरपंच नैना, धर्मपाल मलिक, अमरेंद्र खारा, प्रवीण किछाना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बीरेंद्र सिंह के खास धर्मपाल शर्मा की अनुपस्थिति रही चर्चा का विषय : पिछले करीब दो दशकों से चौधरी बीरेंद्र सिंह के खासमखास रहे धर्मपाल शर्मा ना तो कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखे और ना ही संवाददाता सम्मेलन में। बताया जा रहा है कि इस रैली के लिए सुरेंद्र ढुल को जिला संयोजक बनाया गया है। लेकिन धर्मपाल शर्मा को कोई जिम्मेवारी दिए जाने की जानकारी नहीं मिली है। जिस कारण लोग कयास लगाते रहे कि अंदर ही अंदर सब कुछ सही नहीं है।