{"_id":"5b9419bd867a557ed62a455c","slug":"61536432573-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ांव अंगौध व फरल में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ांव अंगौध व फरल में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अंगौध व फरल में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
- सीएम मनोहर लाल ने जिले के गांव के निवासियों की मांग पर दिया तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीएम मनोहर लाल ने जिले के गांव अंगौध व फरल निवासियों की मांग पर इन गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा भागल गांव में दूसरा उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मंजूरी प्रदान करके लोगों को नायाब तोहफा दिया है। सरकार द्वारा इन केंद्रों के लिए नोर्म अनुसार स्टाफ को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्धारित मापदंडों के अनुसार जिले की वर्ष 2011 की जनसंख्या के हिसाब से जिला में 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं तथा वर्तमान में जिला में 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हैं।
गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा इन्हें स्वीकृति प्रदान की गई है। ग्राम पंचायत अंगौध द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए चार एकड़ भूमि नि:शुल्क स्वास्थ्य विभाग को देने का प्रस्ताव पारित किया गया है। वर्तमान में अंगौध में एक उप स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत है। प्रस्तावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंगौध के अतिरिक्त पहाड़पुर, भूना, सैर, दुसैरपुर गांव को भी शामिल किया गया है। इस केंद्र के लिए एक पुरुष चिकित्सा अधिकारी, एक महिला चिकित्सा अधिकारी, एक दंत सर्जन, एक औषधिकारक, दो स्टाफ नर्स, एक प्रयोगशाला तकनीशियन, एक पुरुष बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य निरीक्षक, एक महिला बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य निरीक्षक के अलावा अनुबंध आधार पर तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद भी स्वीकृत हैं। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फरल, रावणहेडा, खनौदा, मोहना, संगरौली भी शामिल किए गए हैं। इसके लिए एक पुरुष चिकित्सा अधिकारी, एक महिला चिकित्सा अधिकारी, एक दंत सर्जन, एक औषधिकारक, दो स्टाफ नर्स, एक प्रयोगशाला तकनीशियन, एक पुरुष बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य निरीक्षक, एक महिला बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य निरीक्षक के अलावा अनुबंध आधार पर तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद भी स्वीकृत हैं।
निर्धारित मापदंडों के अनुसार 5 हजार की जनसंख्या पर एक उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जा सकता है। भागल गांव की जनसंख्या 10 हजार 908 है। इस गांव में पहले से ही एक उप स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत है। इसमें एक और उप स्वास्थ्य केंद्र मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत स्थापित किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत द्वारा 20 मरले भूमि नि:शुल्क प्रदान करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इस उप स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी पुरुष व महिला तथा अनुबंध आधार पर एक सहायक का पद स्वीकृत हैं।