फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एक घंटे की बारिश के बाद शहर में कई सडक़ें ओवरफ्लो

एक घंटे की बारिश के बाद शहर में कई सडक़ें ओवरफ्लो

Thu, 23 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एक घंटे की बारिश के बाद शहर में कई सडक़ें ओवरफ्लो
एक घंटे में 87 एमएम बारिश से शहर की कई सड़कें ओवरफ्लो
विज्ञापन

: अंबाला रोड पर बंद पड़े हैं निकासी के नाले, सीवरेज का पानी आया सड़क पर, लोगों को परेशानी
फोटो संख्या-12 से 15
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बुधवार को अचानक हुई बारिश से शहर में चारों ओर पानी ही पानी हो गया। सड़कों पर कई फुट तक पानी लग गया। 11 बजे से 1 बजे तक करीब 87 एमएम पानी बरसा। शहर में सबसे ज्यादा परेशानी अंबाला रोड पर आई। जहां नालों के बंद होने के कारण कई घंटों बाद भी पानी सड़क से नहीं उतरा। बारिश से जहां गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिली है, वहीं किसानों को भी इस बारिश से काफी राहत मिलेगी। धान की फसल के लिए बारिश काफी लाभदायक रहेगी। धान अनुसंधान संस्थान कौल से मिली जानकारी के अनुसार करीब 87 एमएम पानी तीन घंटे की बारिश में बरसा है। इससे खेतों में पानी लबालब हो गया। धान की फसल में काफी राहत मिलेगी। वहीं कई जगह जहां पहले से पानी ज्यादा था, वहां खेतों में पानी निकालने तक की नौबत आ गई है। बारिश के कारण शहर में चारों ओर पानी ही पानी नजर आया। अंबाला रोड पर कई फुट तक पानी जमा हो गया। जिस कारण यहां कोचिंग सेंटरों में आए विद्यार्थियों को निकलने में काफी परेशानियां हुईं। करीब दो घंटे बाद तक भी यहां पानी खड़ा हुआ था। इसके अलावा माता गेट, सीवन गेट, प्रताप गेट, अंबकेश्वर कालोनी, हरसौला बस्ती सहित शहर के कई हिस्सों में पानी ही पानी नजर आया। सुबह करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई बारिश एक बजे तक जारी रही। इसके बाद दिन भर बादल छाए रहे। शाम के समय भी बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed