{"_id":"5a85d2094f1c1ba2268ba853","slug":"61518719497-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल से होकर गुजरा कई भाजपा दिग्गज नेताओं का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल से होकर गुजरा कई भाजपा दिग्गज नेताओं का काफिला
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जींद में वीरवार को आयोजित हुई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की युवा हुंकार रैली को लेकर भाजपा के कई दिग्गज नेता कैथल जिले से होकर गुजरे। भाजपा नेताओं के मोटरसाइकिल काफिले कैथल से गुजरने पर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा चाक चौबंद रही। इस दौरान सुरक्षा को लेकर एसपी के निर्देश पर जिला में 16 नाके लगाए गए थे। जिसमें प्रमुख नाका तितरम मोड़, किठाना व अंबाला बाईपास रहा। मोटरसाइकिल काफिलों के गुजरते समय कोई अनहोनी न हो इस पर तितरम मोड व किठाना गांव की चौंकी पर सुरक्षा बलों की कंपनियां तैनात कई। जिन्होंने दिनभर सुरक्षा को लेकर अपनी ड्यूटी दी।
यह नेता मोटरसाइकिल काफिले के साथ गुजरे : रैली में भाजपा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला के कई कई दिग्गज नेता जिले से होकर गुजरे। इसमें सबसे पहले कालका की विधायक लतिका शर्मा 100 मोटरसाइकिल, राज्य मंत्री कृष्ण बेदी 100 मोटरसाइकिलों, असीम गोयल 300 मोटरसाइकिलों के साथ तितरम मोड़ से होकर जींद रैली के लिए रवाना हुए। जबकि कुरुक्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा 500 मोटर साइकिलों, विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल गुर्जर 700 मोटरसाइकिलों सहित ढांड से वाया राजौंद होकर जींद रैली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
जिले से 15 सौ मोटरसाइकिलें हुई रवाना : जिला से जींद की युवा हुंकार रैली के लिए करीब 15 सौ मोटरसाइकिलें रवाना हुई। इसमें गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर 300 मोटरसाइकिलों, पूंडरी से रणधीर गोलन 100 मोटरसाइकिलों, पूंडरी के विधायक दिनेश कौशिक 250 मोटरसाइकिलों, राव सुरेंद्र 150 मोटरसाइकिलों, कलायत से धर्मबीर शर्मा 200 मोटरसाइकिलों व जिला के अन्य भाजपा नेताओं की करीब 600 मोटरसाइकिलों का काफिला जींद रैली के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
नियमों की उड़ाई धज्जियां : जींद रैली में जाने वाले कई भाजपा कार्यकर्ता यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए। अधिकतर मोटरसाइकिल सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। रैली के बहाने वे नियमों को ताक पर रखे नजर आए। हालांकि भाजपा नेताओं ने हेलमेट का प्रयोग किया था। लेकिन उनके अधिकतर समर्थक बिना हेलमेट के ही रैली में जाते दिखाई दिए।
विज के काफिले ने दूध वाले की मोटरसाइकिल गिराई :
दोपहर करीब एक बजे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का काफिला जींद रैली में जाते समय तितरम मोड़ पर पहुंचा। इसी बीच उनके काफिले में शामिल एक समर्थक की मोटरसाइकिल ने एक दूध वाले की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसका सारा दूध सड़क पर बिखर गया। हालांकि दुर्घटना में उसे चोट नहीं आई।
भारी वाहनों की जींद रोड पर आवागमन बंद : -
कैथल से जींद की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों के आवागमन को बंद किया गया। इन वाहनों को रूट डाइवर्ट कर नरवाना के रास्ते से भेजा गया।
----------------------------------------------------------------
कसान में काले झंडे दिखाने की कोशिश करने वाले इनेलो नेताओं को किया गिरफ्तार
कैथल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली पर वीरवार को गांव कसान में इनेलो नेताओं ने राज्य मंत्री कृष्ण बेदी को काले झंडे दिखाने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इनेलो नेताओं ने भाजपा सरकार पर हरियाणा में दंगे भड़काने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार ना देने, हरियाणा में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था पर काबू ना करने का आरोप लगाया। इस मौके पर इस प्रदर्शन की अध्यक्षता बलराज नौच ने की। पुलिस ने इनेलो नेता ओमप्रकाश ढांडा, नवीन किठाना, शीशपाल, काला, धीरा बालू, सुमित चहल, सुरेश चहल, रामकुमार राणा सहित अन्य को गिरफ्तार किया था। लेकिन काफिले के जाने के बाद उन्हें तुरंत छोड़ दिया गया। इसके बाद यहां पर एडीसी शक्ति सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां दौरा किया। एडीसी ने इनेलो नेताओं को समझाया। जिसके बाद वे वहां से चले गए।
कैथल से गुजरा भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का काफिला,
- सुरक्षा के लिए जिले में तैनात रहीं सुरक्षा बलों की कुल 16 कंपनियां
फोटो नंबर-1 से 11