{"_id":"5a6cc64c4f1c1ba1268b6aeb","slug":"61517078092-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर लगे पोस्टर में नहीं मिला मुख्यमंत्री को फोटो तो परिवहन मंत्री ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर लगे पोस्टर में नहीं मिला मुख्यमंत्री को फोटो तो परिवहन मंत्री ने दिए आदेश
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैनर पर नहीं दिखे सीएम तो पंवार ने बदलने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को पुलिस लाइन मैदान में राज्यस्तरीय संत गुरु रविदास जयंती समारोह को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर से भारी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। लेकिन रैली के लिए सजाए गए मुख्य मंच पर लगे बैनर में मुख्यमंत्री का फोटो नहीं मिला। साथ ही संत गुरु रविदास का बैनर भी छोटा नजर आया। जिसे दौरा करने के लिए आए परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने देखकर तुरंत बदलने के आदेश दिए।
परिवहन मंत्री शनिवार शाम डीसी, एसपी सहित अन्य अधिकारियों व भाजपा नेताओं के साथ रैली स्थल पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने जैसे ही मंच पर लगे मुख्य बैनर को देखा तो इसे तुरंत बदलने के आदेश दिए। मंत्री ने कहा कि 28 जनवरी को संत शिरोमणी गुरु रविदास की 641वीं जयंती के मौके पर पुलिस लाईन मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समरसता दिवस समारोह में प्रदेश भर से भारी भीड़ एकजुट होकर संत को श्रद्धासुमन अर्पित करेगी। इस समारोह के मुख्यातिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिला वासियों के साथ-साथ समाज के लोगों को नायाब तोहफे देंगे।
ये भी होंगे अतिथि : कार्यक्रम में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, जन स्वास्थ्य व अभियांत्रिकी राज्य मंत्री डा. बनवारी लाल तथा अंबाला लोकसभा सांसद रत्तन लाल कटारिया विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
डीसी सुनीता वर्मा ने पुलिस लाइन मैदान में जाकर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसभा स्थल को 16 सेक्टरों में विभाजित किया गया है तथा 3 स्थलों पर आम जनता के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे।
50 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे सीएम : मुख्यमंत्री 28 जनवरी को कैथल की जनता को 50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। मुख्यमंत्री इन सभी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास पुलिस लाईन मैदान में समारोह के मौके पर ही करेंगे।
1. हुडा के 21 सेक्टर में नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन होगा। इस पर 12 करोड़ 31 लाख 21 हजार रुपये की धनराशि खर्च की गई है।
2. उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के देवबन में 3 करोड़ 9 लाख रुपये की राशि से बनाए गए 33 केवी सब स्टेशन. सिरसल में 2 करोड़ 94 लाख से, गांव पबनावा में 2 करोड़ 15 लाख, गांव हरनौली में 3 करोड़ 43 लाख के स्थापित किए गए 33 केवी सब स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।
3. गांव कैलरम में बनाए गए हर्बल पार्क का भी उद्घाटन करेंगे, जिस पर 23 लाख 60 हजार रुपये खर्च किए गए हैं।
4. गांव दुसैण में 3 करोड़ रुपये से 33 केवी सब स्टेशन
5. गुहला में एक करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खंड विकास भवन
6. गांव क्योडक़ में 3 करोड़ 45 लाख की लागत से 4 तालाबों के जीर्णोद्धार, गांव फरीबाद से रोहेड़ा तक 75 लाख 37 हजार रुपये से बनने वाली सड़क, गांव हजवाना से हाबड़ी पक्का रोड 79 लाख रुपये की राशि से, गांव सांच-सिरसल से डेरा बलदेव सिंह सड़क वाया हाबड़ी जो एक करोड़ 6 लाख रुपये से बनेगी का शिलान्यास करेंगे।
7. एक करोड़ 11 लाख की राशि से सिंचाई विभाग के 5 तालाबों के पानी को सिंचाई के लिए प्रयोग करने के प्रोजेक्ट, कलायत के वार्ड नंबर 7 में बनने वाले सामुदायिक केंद्र, जिस पर 3 करोड़ 82 लाख रुपये खर्च होंगे, नगर पालिका कलायत में 3 करोड़ 25 लाख रुपये से नगर पालिका भवन तथा चीका में अनुसूचित जाति व जन जाति के बच्चों के लिए 4 करोड़ 48 लाख रुपये की धनराशि से आईटीआई के भवन का शिलान्यास भी करेंगे।
- मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को करेंगे संत गुरु रविदास जयंती को संबोधित
-परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने दौरा कर लिया तैयारियों का जायजा
- मुख्यमंत्री के फोटो के अलावा पोस्टर का रंग भगवा से दूसरा करने के आदेश
फोटो संख्या- 46, 47