फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हर पथ योजना की राज्यस्तर पर हो रही है मॉनिटरिंग

हर पथ योजना की राज्यस्तर पर हो रही है मॉनिटरिंग

Mon, 22 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
हर पथ योजना की राज्यस्तर पर हो रही है मॉनिटरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल।
सरकार ने सड़कों के गड्ढे भरने के लिए हरपथ योजना चलाई है। जब योजना चलाई है तो फिर इसके लिए बजट भी उपलब्ध करवाया होगा। लेकिन क्या कारण है कि अधिकारियों को बिना हरपथ एप पर फोटो अपलोड किए सड़कों के गड्ढे दिखाई ही नहीं देते। हालात ये हैं कि अपने घर से डीसी हर रोज जिस 2 किलोमीटर के रास्ते से लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में पहुंचती हैं, वहां तक लगभग छोटे-बड़े 63 गड्ढे हैं। यदि डीसी महोदया अपने घर के सामने वाली सड़क पार कर सेक्टर 19 में ही झांक लें तो उन्हें वहां गड्ढों में सड़क नजर आएगी। अब सवाल यही उठता है कि क्यों नहीं सड़कों की सुध ली जा रही?
अमर उजाला ने सेक्टर 19 में स्थित डीसी आवास से लघु सचिवालय में डीसी कार्यालय के बाहर तक सड़क की स्थिति का जायजा लिया। यहां आने-जाने वाली साइडों में पाया कि छोटे-बड़े करीब 63 गड्डे हैं। कई जगह से यह सड़क टूटना शुरू हो गई है। काफी सारे मामूली गड्ढे हैं। जो गिने नहीं गए। एक बारिश हुई तो ये गड्ढे बड़े हो जाएंगे। और तो और लघु सचिवालय में ही सड़क की बजरिया उखड़ गई हैं। थोड़े दिनों में यह भी बड़े गड्ढे हो जाएंगे। हुडा वासी तो फिर भी डीसी आवास से लघु सचिवालय तक की सड़क को सही सलामत मानते हैं। उनका कहना है कि एक बार यदि डीसी महोदया अपने घर के सामने की सड़क पार करके झांक लें तो उन्हें गड्ढे ही गड्ढे नजर आएंगे।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर 19 में डीसी आवास के सामने रह रहे बुजुर्ग डा. घनश्याम ने कहा कि उनके घर के सामने दो बड़े गड्ढे बने हुए हैं। आज तक कोई सुनवाई नहीं। यह बिल्कुल डीसी आवास के सामने हैं। डीसी के आने-जाने वाली सड़क तो कुछ ठीक है, हुडा की सड़कों की हालत बयां करने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरे संवाददाता सम्मेलन में डीसी ने दिए थे ऋषि नगर के गड्ढे को भरने के आदेश, आज तक हालात नहीं बदले : डीसी सुनीता वर्मा ने पिछले महीने लघु सचिवालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को आदेश दिए थे कि वे ऋषि नगर में ब्रेकर तोड़ने के बाद बने गड्ढे को भर दें। लेकिन आज तक यह गड्ढा यूं का बना हुआ है। अब जब डीसी के आदेशों का ये हाल हैं तो बाकी सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कितना गंभीर होंगे, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
शहर में ही नए बस अड्डे के सामने नेशनल हाइवे पर गड्डा बना हुआ है। रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे का रास्ता खस्ताहाल है। ढांड रोड को अंबाला रोड से जोड़ने वाली सड़क, नगर परिषद भवन कार्यालय के सामने, बाजार में जाने वाली सड़क, खुराना रोड, माता गेट से ब्राह्मण धर्मशाला में जाने वाली सड़क, डोगरा गेट पर भी कई जगह सड़कों में गड्ढे बने हुए हैं। भगत सिंह चौक से ग्यारह रुद्री मंदिर वाली सड़क, कबूतर चौक से पुल तक बीच में कई जगह गड्ढे बने हुए हैं। सेक्टर 18 में अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क, हुडा सेक्टर 19 व 20 की सड़काें में गड्ढे हैं। सेक्टर 21 की सड़कें अभी से बदहाल हो गई हैं। सेक्टर 20 का आउटर रोड काफी बदहाल है। मॉडल टाउन में पवनार स्कूल के निकट की सड़क बदहाल है। रेलवे फाटक से देवीगढ़ रोड की ओर जाने वाली सड़क बदहाल है।

डीसी सुनीता वर्मा से गड्ढों को लेकर सीधी बातचीत-
सरकार की हरपथ योजना गड्ढे भरने के लिए चलाई है, अच्छा प्रयास है। लेकिन क्या विभाग बिना हरपथ एप पर अपलोड हुई फोटो के गड्ढों को नहीं भरेंगे?
उत्तर : ऐसा नहीं है। हरपथ योजना तो लोगों के सहयोग के लिए बनाई गई है कि यदि कोई गड्ढा सरकार की नजर से छूट जाए तो लोग उसे अपलोड कर उसे दुरुस्त करवा दें। इसके अलावा विभाग समय-समय पर सड़कों को दुरुस्त करते हैं।
आपके घर से कार्यालय तक ही सड़क में 63 गड्ढे हैं। कई सड़कों की भी काफी खस्ता हालत हैं।
उत्तर : छोटे ही होंगे इस मार्ग पर गड्ढे, ज्यादा बड़े नहीं हैं। इन्हें दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
सेक्टर 19 व 20 की सड़कों की हालत तो काफी ज्यादा खस्ता हैं?
उत्तर : सेक्टर 19 व 20 के लिए मैंने स्वयं डायरेक्टर लोकल बॉडीज से बातचीत की है। क्योंकि सेक्टर की देखबाल अब नगर परिषद के हवाले है। परिषद में बजट का अभाव है। हुडा के अधिकारी इन्हें दुरुस्त नहीं कर सकते। इसीलिए उन्होंने बात की। अब इसके लिए केवल हुडा की सडक़ों के नाम से अलग से बजट आएगा। उनका खुद का प्रयास है कि सेक्टरों की सडक़ें ठीक हों। इसके अलावा शहर की अन्य सडक़ों को भी दुरुस्त करने के लिए विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी।


नहीं होती सुनवाई
सेक्टर 21 रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अजय मित्तल ने कहा कि सेक्टर की सभी सडक़ें उखड़ गई हैं। यहां लोगों को काफी परेशानी होती है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं। सेक्टर के लोग इस बारे में कई बार मांग उठा चुके हैं। सडक़ों के गड्ढों के बीच लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं वाहनों का भी नुकसान हो रहा है।




इनपुट चाहिए
1-हर पथ पर अब तक कितनी शिकायतें आईं
2-कितनी का समाधान हुआ
2-आसपास के लोगों का क्या कहना है? फोटो सहित कोट्स
3-संबंधित विभाग के अधिकारी क्या कहते हैं?
4-डीसी कब तक बनने की बात कहती हैं?

हर पथ योजना की राज्यस्तर पर हो रही है मॉनिटरिंग, डीसी निवास से डीसी के लघु सचिवालय कार्यालय तक लगभग
दो किलोमीटर में 63 गड्ढे
डीसी आवास के सडक़ पार करते ही सेक्टर 19 की सड़कें गड्डों में लापता
क्या हरपथ पर अपलोड होने पर ही होगी सडक़ों में गड्डों पर सुनवाई?
क्या डीसी की भी नहीं सुनते लोक निर्माण विभाग के अधिकारी?
संवाददाता सम्मेलन में डीसी ने दिए थे लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को आदेश
आज तक ऋषि नगर कालोनी में सडक़ का गड्डा नहीं भरा विभाग ने तो किसी ओर की क्या सुनेंगे अधिकारी
फोटो संख्या-17 से 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed