{"_id":"5a2592ca4f1c1b86698bf8c1","slug":"61512411850-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट़्रक्टर पर कामर्शियल टैक्स का भाकियू ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट़्रक्टर पर कामर्शियल टैक्स का भाकियू ने किया विरोध
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर पर कामर्शियल टैक्स का भाकियू ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड।भाकियू के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा के नेतृत्व में अनाज मंडी ढांड में संपन्न हुई। जिसमें भाजपा सरकार द्वारा ट्रेक्टर पर कामर्शियल टेक्स लगाने की कड़े शब्दों में निंदा कीक गई। पबनावा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा ने किसानों के साथ अनेकों वायदे किए थे। वायदे पूरे करने तो दूर की बात उल्टे किसानों पर अनेकों तरह के टेक्स लगाकर उनकी पीठ में छुरा घोंपने का काम कर रहे है। देश का किसान पहले से ही मंदी की मार झेल रहा है। कृषि उपकरणों, खाद, बीज तथा दवाईयों पर भारी भरकम टैक्स लगाकर जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। जिसको भाकियू किसी भी सूरत में सहन नही करेगी। पबनावा ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने, किसानों को पूर्ण कर्ज मुक्त दिलवाने तथा ट्रैक्टर पर कामर्शियल टैक्स हटाने सहित की मांग को लेकर आने वाली 23 फरवरी को 6 प्रदेशों के किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों सहित दिल्ली को जाम करेंगे। जिसके लिए 11 दिसंबर को किसान भवन पूंडरी मीटिंग में किसानों को ड्यूटियां सौंपी जाएंगी। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, चमेल सिंह, हरपाल संगरौली, पिरथी कौल, रामपाल मूंदडी, रामकुमार फतेहपुर, मेवा राम धेरढू, महेंद्र सिंह साकरा मौजूद रहे।
विरोध में 23 फरवरी को दिल्ली जाम करेंगे
फोटो नंबर- 16