{"_id":"5a0f2c564f1c1bb6678bc5ae","slug":"61510943830-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक पार्टियों ने आजादी से लेकर आज तक केवल भाषणों से जनता का पेट भरने का प्रयास किया है: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक पार्टियों ने आजादी से लेकर आज तक केवल भाषणों से जनता का पेट भरने का प्रयास किया है: सांसद
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीतिक पार्टियों ने भाषणों से जनता का पेट भरने का प्रयास किया है : सांसद
सांसद राजकुमार सैनी ने दिया 26 नवंबर की रैली के लिए न्योता
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि आज अधिकतर घटिया व आधारहीन राजनीति हो रही है। नेता लोग केवल भाषण से जनता का पेट भरने का प्रयास कर रहे है। पूरा देश जवाहर लाल नेहरू के समय से लेकर अब राहुल गांधी तक केवल भाषण सुनता आ रहा है, जबकि धरातल पर कुछ नहीं किया गया है।
शुक्रवार को गुहला में आयोजित एक सभा में सैनी लोकतंत्र सुरक्षा मंच के बैनर तले 26 नवंबर को को जींद में आयोजित होने वाली रैली के लिए न्योता देने पहुंचे थे। यहां आयोजित सभा के दौरान सांसद ने कांग्र्रेस, इनेलो व अपनी ही सरकार पर जम कर प्रहार किए। सैनी ने कहा कि दस सालों तक प्रदेश में राज करने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने कार्यकाल में जनता का कुछ भला नहीं किया लेकिन जैसे ही राज से बाहर हुए तो उन्हें किसानों व दलितों के दुख नजर आने लगे। सैनी ने कहा कि हुड्डा और उनके समाज के लोगों को डा. अशोक तंवर का प्रदेशाध्यक्ष बनना भी रास नहीं आ रहा। ओम प्रकाश चौटाला के युवाओं को रोजगार देने के जुर्म में बार बार जेल जाने के ब्यान पर चुटकी लेते हुए सांसद ने कहा चौटाला कोई देश भक्ति का काम करके जेल नहीं गए है जो उन्हें खुशी देता हो। चौटाला ने कानून की उल्लंघन करते हुए दूसरे लोगों का हक अपने चेहतों को देना का जुर्म किया था। इस मौके पर ओमता राम, गुरदेव सैनी, महेंद्र चीमा, जगमाल राणा, पार्षद कमल चौधरी, सुखचैन सिंह थिंद, अमरनाथ सैनी, चमन लाल, जसबीर बाल्मीकि, रामभज सैनी,प्रताप कंबोज, बैशाखी राम, दीप सिंह हरिगढ़ किंगन, जज सिंह दाबा, राकेश कुमार, प्रेम सिंह, बलकार सैनी, साधा राम, सुरेंद्र सैनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कलायत में भी दिया न्यौता
फोटो नंबर- 33
कलायत। सांसद राजकुमार सैनी ने पांच सूत्रीय कार्यक्रम को लागू कर देश के विकास का खाका खींचा है। सांसद ने शुक्रवार को कलायत व बात्ता में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए यदि उनकी बातों को अमल में लाया जाए तो बहुत शीघ्र ही देश विकास की बुलंदियों को छू सकता है तथा समाज में भाईचारे की भावना बलवती हो सकती है। इस मौके पर उनके साथ राजीव जैलदार, अमित एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष राममेहर शर्मा, निजानंद शर्मा, पूर्व विधायक जोगी राम व छोक्कर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।