फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिले भर में सेवा व सामूहिक श्रमदान दिवस के तौर पर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस

जिले भर में सेवा व सामूहिक श्रमदान दिवस के तौर पर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस

Sun, 17 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिले भर में सेवा व सामूहिक श्रमदान दिवस के तौर पर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस
सामूहिक श्रमदान दिवस के तौर पर मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को जिले भर में रविवार को स्वच्छता से सेवा एवं सामूहिक श्रमदान दिवस के तौर पर मनाया गया। जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वच्छता पर जोर दिया गया। जवाहर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में दौरान बीरेंद्र सिंह सहित पूरे जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर पार्क के निकट स्थित सड़क पर सफाई की।
केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने से ही समाज स्वस्थ होगा। समाज के स्वस्थ होने से ही देश में समृद्धि और तरक्की का मार्ग खुलेगा। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ वृद्धकेदार तीर्थ पर झाङ़ू लगाकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। बाद में केंद्रीय मंत्री ने जिला अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किए। समारोह के दौरान मार्शल अर्जुन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बीरेंद्र सिंह ने भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह के भाई राव रघुवेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। इस मौके पर डीसी सुनीता वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम कमलप्रीत कौर, पूर्व विधायक लीला राम, धर्मपल शर्मा, राजपाल तंवर, रणधीर गोलन, अशोक गुर्जर, सुरेंद्र ढुल, मनीष कठवाड़, नरेंद्र जुलानी खेड़ा, राम मेहर खुराना व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृष्णा मार्केट के सामने हुड्डा के पार्क में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर गोलन के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर विस्तारक रामलाल, मंडल अध्यक्ष संजीव गामड़ी, राजेंद्र शर्मा सिरसल, तेलु राम ढूल, सत्यवान, विनोद राणा बरोट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारियों ने चलाया बस स्टैंड पर सफाई अभियान
कैथल। हरियाणा राज्य परिवहन के जीएम रामकुमार के नेतृत्व में रोडवेज कर्मचारियों ने भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पाला राम सैनी की टीम के साथ मिलकर बस स्टैंड पर सफाई अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर लखपत सिंह, धमेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, हैड मकैनिक, देवेंद्र एसएसआई, शिव कुमार, कुलदीप सिंह, दिवान सिंह, पालाराम, शमशेर, पालाराम कश्यप, तेजपाल, महेंद्र जांगड़ा, राजबीर व संदीप मौजूद रहे।
पूंडरी में कार्यक्रम मार्केट कमेटी के चेयरमैन इस्म सिंह साकरा की अध्यक्षता एवं मंडल उपाध्यक्ष शमशेर जडौला की देखरेख में मनाया गया। इस मौके पर उनके साथ अशोक गुज्जर ढांड, बलकार खेपड़, बलकार गुज्जर, राजपाल शर्मा, शमशेर जडौला, मास्टर महेंद्र सिंह, सुशील, अशोक प्रजापति, बोबी, जयपाल पंवार, जयकिशन शर्मा, नरेश गुज्जर, गांधी वर्मा, ऋषिपाल, कृष्ण साकरा, संजय आदि 3 मौजूद रहे।

कमालपुर में सेवा दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
कलायत। गांव कमालपुर के राजकीय व माध्यमिक स्कूल में पीएम के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर भाजयुमो के बालू मंडल के अध्यक्ष जगमग मटौर ने मिठाई बांटकर व सफाई करने की शपथ के साथ सफाई अभियान की शुरुआत की। सफाई अभियान में जगमग मटौर भाजयुमो, मंडलाध्यक्ष बालू, टीम, सरपंच सुभाष शर्मा, देविप्रशन वत्स, प्रवीन बड़सीकरी सचिव भाजयुमो, जरनैल मटौर, देविप्रशंन बड़सीकरी, पंश चुढिया राम, जोरा, रमेश मास्टर, राममेहर ब्लॉक समिति सदस्य, रामफल, मनरेगा प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने सफाई का कार्य पूरा किया।

राजौंद में कई जगह कार्यक्रम
फोटो नंबर-35
राजौंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरूआत नगरपालिका कार्यालय व महाराणा प्रताप चौक से शुरू की गई। अभियान की शुरूआत नगरपालिका चेयरपर्सन गुड्डी राणा व एमई सुरेश कुमार ने की। नगरपालिका चेयरमैन गुड्डी राणा ने कहा कि सफाई अभियान के साथ साथ नगर में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, गुरनाम सिंह, पार्षद जगपाल सिंह, सुल्तान सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरप्रीत कौर, सतनाम सिंह, मोंटीवेटर कुलविंद्र कौर, निशा शर्मा, कुसुम, सरोज मौजूद रहेे।


कांगथली के गांव कक्हेड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया गया
सीवन। जिला के स्वच्छता अभियान के संयोजक यजुवेंद्र सिंह राणा ने जिला के सभी मंडल अध्यक्षों को स्कूलों व कालेजों में स्वच्छता अभियान की जिम्मेवारी दी। कांगथली मंडल प्रधान रवि राणा, निगरानी कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र हंस, सीवन मंडल के युवा अध्यक्ष महावीर राणा, मंडल संयोजक मनप्रीत सिंह कंग ने भाग लिया। होशियार सिंह राणा ब्लाक समिति सदस्य मोहन राणा, केहर सिंह राणा, नरेन्द्र, विजेन्द्र राणा, भगत राम सरपंच, दीपक पांचाल, रिन्कू राणा, निक्कू गुजर, कर्ण, जितेन्द्र शर्मा, प्रदीप पांचालद, कृष्ण वाल्मीकि, डा. शिवकुमार ने भी स्वच्छता अभियान में सहयोग किया। वहीं ग्राम पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन स्वच्छता अभियान चलाया। सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह खारा, ग्राम सचिव विकास शर्मा, ग्राम पंचायत के सदस्यों ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिल कर कंधे सं कंधा मिला कर कैथल चीका मार्ग पर खंड कार्यालय के सामने, मेन बाजार में फिरोजपुर रोड पर व गांव में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर पंच सरपंच पवनदीप कौर खारा, अमरेन्द्र सिंह खारा, तिलक राज, राम निवास, सोमनाथ, प्रवीन मदान, प्रवीन सैनी, गुरप्रीत सिंह, भजना सैनी, ओम प्रकाश, ज्यूणी देवी, गीता रानी, कमलजीत कौर, सुनीता रानी, सुखविन्द्र कौर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed