{"_id":"59b6da244f1c1bec7f8b6108","slug":"61505155620-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर रहे दो घंटे हड़ताल पर सीएमओ बोले नहीं है डॉक्टर कर रहे ईलाज नहीं है कोई हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर रहे दो घंटे हड़ताल पर सीएमओ बोले नहीं है डॉक्टर कर रहे ईलाज नहीं है कोई हड़ताल पर
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर रहे दो घंटे हड़ताल पर, सीएमओ बोले- डॉक्टर कर रहे इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सामान्य अस्पताल में सोमवार को सुबह दो घंटे के लिए डॉक्टरों की हड़ताल रही। हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सीएमओ ने कहा कि अस्पताल में किसी प्रकार की हड़ताल नहीं थी। सुबह आठ बजे से लेकर 10 बजे तक कोई भी डॉक्टर मरीजों के चेकअप के लिए नहीं पहुंचा। अलग-अलग वार्डों के सामने मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश भर में डॉक्टरों की सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक दो घंटे की हड़ताल की। हड़ताल के कारण कोई भी डॉक्टर मरीजों को देखने के लिए नहीं पहुंचा। करीब 10 बजे हड़ताल खत्म होने के बाद डॉक्टर पहुंचे तो मरीजों ने राहत की सांस ली। डॉक्टरों की मांग है कि पीजी पोस्ट को नियुक्ति करनी चाहिए ओर जो पद खाली पड़े हैं उन्हें जल्द ही भरा जाए।
दो घंटे के हड़ताल ने मरीजों को खूब परेशान किया
अस्पताल में प्रतिदिन 1600 से 1800 ओपीडी आती है। ऐसे में सोमवार को हड़ताल होने के कारण अस्पताल में मरीज इधर-उधर भटकते रहे। अस्पताल में चीका से काला पीलिया की दवा लेने के लिए पहुंचा भगवंत सिंह ने बताया कि वह सुबह 8 बजे से डॉक्टरों का इंतजार कर रहा है। महिला सोमी, संतोष ने बताया कि डॉक्टर ने आने से दो घंटे से लाइन में खड़ी है। जिसके कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
सीएमओ अशोक कुमार ने बताया कि अस्पताल में कोई डॉक्टर हड़ताल पर नहीं था। सभी काम कर रहे थे। हड़ताल संबंधी उनको कोई जानकारी नहीं दी गई।