फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   किसानों की दयनीय हालात की जिम्मेवार है भाजपा सरकार- सुरजेवाला

किसानों की दयनीय हालात की जिम्मेवार है भाजपा सरकार- सुरजेवाला

Sun, 06 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
किसानों की दयनीय हालात की जिम्मेवार है भाजपा सरकार- सुरजेवाला
किसानों की दयनीय हालत की जिम्मेदार भाजपा सरकार : सुरजेवाला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाट समाज द्वारा शनिवार को खनौरी पटियाला बाइपास स्थित नवनिर्माणाधीन जाट धर्मशाला में वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता एवं विधायक रणदीप सुरजेवाला मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। मंच संचालन दर्शन मालखेड़ी ने किया। सम्मेलन में अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस नेता रणवीर मान व डा सुरेश कुमार कौथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जिले में सभी समाज के लोगों द्वारा एक दूसरे के कार्यों में सहयोग किया जाता है। चाहे व सामाजिक रूप से हो या धर्मशाला के निर्माण को लेकर। इससे यह साबित होता है कि इस तपोभूमि पर समस्त 36 बिरादरी की एकता का एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। यह उन लोगों पर एक बड़ा हमला है जिसने समाज को लड़ाने और बांटने का काम किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज किसानों की दुर्दशा की जिम्मेदार भाजपा सरकार है। वर्ष 2004 में गेहूं का समर्थन मूल्य 520 रुपये प्रति क्विंटल था और जब 2014 में कांग्रेस की सरकार के समय गेहूं का समर्थन मूल्य 1400 रुपये प्रति क्विंटल रहा। लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 1500 रुपये क्विंटल है। भाजपा के तीन सालों में मूल्य में सिर्फ सौ रुपये का इजाफा हुआ है। इस मौके पर शंकर संधु, सत्यदेव धारीवाल, भरत सिंह बैनीवाल, जयकिशन मान, बन्नी सिंह संधु, रोशन पाडला, सुरजीत बैनीवाल, शमशेर कुंडू, राजपाल ग्योंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह का दौरा खोदा पहाड़ निकली चुहिया :
सुरजेवाला ने प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के तीन दिवसीय दौरे पर कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसी कहावत अमित शाह के दौरे को लेकर सही प्रतीत होती है। संत गोपालदास के साथ दुर्व्यवहार उनको पीटना और उनको गिरफ्तार करना भाजपा के गो रक्षकों पर दृष्टिकोण और गाय माता के नाम पर गंदी राजनीति को प्रतीत करता है। अमित शाह तीन दिन हरियाणा में रहे लेकिन हरियाणा को क्या देकर गए। उनके दौरे से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जीवनदान तो मिल सकता है लेकिन उनके आने से कोई नया उद्योग धंधे की कोई बात नहीं की गई और न ही कोई आयाम स्थापित करने की बात कही गई बल्कि अमित शाह ने राशन की दुकानों पर मिलने वाले चीनी और तेल को भी बंद कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed