{"_id":"632b717fe56a716e8a6f9eca","slug":"61-lakhs-cheated-by-threatening-to-make-the-photo-viral-kaithal-news-knl1219589179","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो वायरल करने की धमकी दे ठगे 61 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो वायरल करने की धमकी दे ठगे 61 लाख
विज्ञापन
कैथल। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर अज्ञात आरोपियों ने एक व्यक्ति से 61 लाख रुपये से ज्यादा की रकम ठग ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव रामथली निवासी संदीप सिंह ने बताया कि 16 मार्च को उसके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सएप लोन देने का संदेश आया। उसमें एक लिंक दिया हुआ था। उसने लिंक व लोन कंपनी के बारे में जानने के लिए उस नंबर पर फोन किया। फोन पर लड़की ने बात की और 50 हजार रुपये लोन देने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य कागजात मांगे। शिकायतकर्ता ने नंबर पर भेजे गए लिंक पर क्लिक किया तो उसके मोबाइल में मनी वॉलेट नाम का एप इंस्टॉल हो गया और इसके बाद उसके पास 49 हजार रुपये का लोन आ गया। एक सप्ताह बाद व्हाट्सएप पर फोन आया और लोन भरने की बात कही। उसने कहा कि उसे लोन की राशि किस्तों में भरने की बात कही गई थी। इस पर आरोपी अपशब्द कहकर जान से मारने की धमकी देने लगी।
इसके बाद उसने डर के मारे 82 हजार 396 रुपये मनी वॉलेट में भर दिए। इसके बाद फिर आरोपी ने उसे बिना मांगे 55 हजार रुपये का लोन कर दिया और फिर कुछ दिन बाद उसके पास लोन की राशि भरने के लिए फोन आया। लोन न भरने पर आरोपियों ने उसकी एडिट की हुई अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने 28 अगस्त तक लगभग 39 लाख रुपये लोन के रूप में दिए और इंस्टॉल किए गए एप के माध्यम से मोबाइल का सारा डाटा भी अपने पास ट्रांसफर कर लिया था। पीड़ित के मुताबिक, इस प्रकार से आरोपियों ने उससे एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली।
विज्ञापन
कुछ राशि आरोपियों ने वापस लोन के नाम पर ट्रांसफर कर दी थी। शिकायतकर्ता संदीप का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ कुल 61 लाख 39 हजार 431 रुपये की धोखाधड़ी की है। अभी भी आरोपी उससे पैसों की मांग कर रहे हैं और नहीं देने पर उसकी अश्लील फोटो वायरल की धमकी दे रहे हैं। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।