फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   60 street lights on a kilometer long road, more than half are out of order, people are troubled

Kaithal News: एक किलोमीटर लंबी सड़क पर 60 स्ट्रीट लाइटें, आधी से ज्यादा खराब, लोग परेशान

Mon, 07 Jul 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
60 street lights on a kilometer long road, more than half are out of order, people are troubled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के बस स्टैंड के समीप स्थित सर छोटू राम चौक से करनाल रोड तक करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इस रास्ते पर लगभग 60 स्ट्रीट लाइटों में से आधी से अधिक बंद पड़ी हैं, जिससे अंधेरा होने पर राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर परिषद कार्यालय में इस संबंध में लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। कई पार्षद भी लाइटों की मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका। करनाल रोड पर बाइपास चौक से करनाल की ओर तीन किलोमीटर तक डिवाइडर बने हुए हैं, जहां भी कई लाइटें खराब हैं।
विज्ञापन


शहरवासी राजकुमार ने बताया कि अंधेरे में बेसहारा पशु अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद को कई बार अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। चौक से नए बस अड्डे की ओर भी कुछ लाइटें बंद हैं, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद सुशीला शर्मा ने बताया कि नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटें लगाने के लिए निविदा सूचना जारी कर दी गई है। बावजूद इसके शहर के कई प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों में अंधेरा पसरा हुआ है। कुछ स्थानों पर खंभे तो लगे हुए हैं, लेकिन लाइटें अब तक नहीं लगाई गईं। वहीं, जिन खंभों पर लाइटें लगी हैं, उनमें से अधिकतर खराब हैं।

खुराना और अंबाला रोड पर भी लाइटें हैं खराब

खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या खुराना रोड और अंबाला रोड पर भी बनी हुई है। नगर परिषद कार्यालय में पिछले एक सप्ताह से लगातार शिकायतें दर्ज हो रही हैं, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण मरम्मत कार्य में देरी हो रही है। बारिश का मौसम होने से भी लाइटें ज्यादा खराब हो रही हैं।


शहर में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने और पुरानी लाइटों की मरम्मत का कार्य लगातार जारी है। जहां भी खराब लाइटों की सूचना मिलती है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है। -सुरभि गर्ग, अध्यक्ष-नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed