फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   60 bags of rice stolen from the warehouse, three arrested

Kaithal News: गोदाम से 60 कट्टे चावल चोरी, तीन पकड़े

Fri, 15 Aug 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 15 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
60 bags of rice stolen from the warehouse, three arrested
कैथल। पिहोवा रोड, चीका स्थित राइस मिल के गोदाम से 60 बोरे चावल चोरी मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका निवासी अमन सिंगला ने शिकायत दी थी कि उनकी सिंगला सॉल्वेंट लिमिटेड राइस मिल के पिहोवा रोड स्थित गोदाम से 7 अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति 60 बोरे चावल चोरी कर ले गए। मामले में थाना चीका में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने पटियाला (पंजाब) निवासी जमना प्रसाद, रंजीत कुमार व प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में वारदात में प्रयुक्त वाहन और सभी 60 कट्टे चावल बरामद किए गए। तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed