{"_id":"69542d618b206c53fa0e4121","slug":"578-complaints-received-on-the-app-in-six-months-127-resolved-kaithal-news-c-18-1-knl1004-813496-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छह माह में एप पर 578 शिकायतें, 127 का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छह माह में एप पर 578 शिकायतें, 127 का समाधान
Wed, 31 Dec 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बीते छह माह के दौरान दुर्गा शक्ति एप पर 578 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से पुलिस ने 127 मामलों का समाधान कर दिया है। शेष 451 शिकायतें संबंधित पुलिस थानों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्गा शक्ति एप महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल प्रतिक्रिया दी जाती है और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती है।
महिलाओं की सुरक्षा और बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस की ओर से आईजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को डायल 112, ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम और दुर्गा शक्ति एप की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
महिला थाना की एसएचओ वीना कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल कर तुरंत पुलिस सहायता ली जा सकती है। उन्होंने यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम के उपयोग की जानकारी देते हुए कहा कि इसके माध्यम से परिजन छात्राओं की लोकेशन पर नजर रख सकते हैं।
एसएचओ ने दुर्गा शक्ति एप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एप के जरिए महिलाएं एक क्लिक में अपनी लोकेशन पुलिस तक भेज सकती हैं और तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं से अपने मोबाइल फोन में एप डाउनलोड करने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समाज की जागरूकता बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि छात्राएं आत्मनिर्भर बनें और किसी भी संकट का साहसपूर्वक सामना कर सकें। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे।