फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   56 pregnant women and 361 children were vaccinated in the special vaccination campaign

Kaithal News: विशेष टीकाकरण अभियान में 56 गर्भवती, 361 बच्चों को लगाए टीक

Wed, 25 Jun 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 25 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
56 pregnant women and 361 children were vaccinated in the special vaccination campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग कैथल ने विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान 28 जून तक जारी रहेगा। इसके तहत शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और 10 से 16 वर्ष की उम्र के किशोरों को 11 गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जा रहे हैं।

अब तक दो दिनों में 56 गर्भवती महिलाओं और 361 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। अभियान के अंतर्गत कुल 81 गर्भवती महिलाओं और 835 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवराज सिंह टिवाना ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से हाई रिस्क एरिया, शहरी स्लम, झुग्गी बस्तियों और ईंट भट्ठों में केंद्रित है। यहां लगाए जा रहे टीकों के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को 11 जानलेवा बीमारियों से बचाव मिलेगा, जिनमें शामिल हैं:
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बीमारियों से बचाव को लेकर व्यापक तैयारी की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सभी टीके सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नि:शुल्क उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण अभियान में 90 फीसदी से ज्यादा बच्चों को कवर किया जाता है पर कुछ बच्चे वंचित रह जाते हैं। इसलिए विशेष अभियान चलाया जाता है। डॉ. चावला ने जिलेवासियों से अपील की कि वे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को समय पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करें।

n
खसरा

n टीबी

n
पोलियो

n गलघोटू

n
काली खांसी
n टिटनेस

n
हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप-बी

n
हेपेटाइटिस-बी

n
रोटावायरस (डायरिया)

n
न्यूमोकोकल रोग और निमोनिया

n
जापानी इंसेफेलाइटिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed