फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   55 youths from Deeg village of Kaithal got government jobs, HSSC Chairman called and congratulated

Haryana: कैथल के एक गांव के 55 युवा लगे सरकारी नौकरी, HSSC चेयरमैन ने फोन कर दी बधाई

Fri, 18 Oct 2024 08:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Oct 2024 08:14 PM IST
सार

ग्रुप सी व डी के परिणाम में गांव डीग के 55 युवक व युवतियों को नौकरी मिली है। गांव में युवाओं में खुशी का माहौल है। युवाओं को पिछले कुछ सालों से इन भर्तियों का इंतजार था।

विज्ञापन
55 youths from Deeg village of Kaithal got government jobs, HSSC Chairman called and congratulated
चयनित युवा को मिठाई खिलाते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा सरकार की ओर से ग्रुप सी व डी के परिणाम घोषित होते ही गांव डीग के 55 युवा व युवतियों को नौकरी मिली है। इसमें करीब 30 युवतियां और 25 युवा शामिल है। युवाओं को नौकरी मिलने की सूचना के बाद घरों में खुशियां दौड़ पड़ी। गांव डीग के 55 युवाओं को रोजगार मिलने से गांव में खुशियां लौटी हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गत 12 अगस्त को दशहरा के दिन गांव मूंदडी में सिरसा ब्रांच में कार गिरने के हादसे के बाद एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हुई थी। इस हादसे ने सभी को झकझोरा था। गांव में 55 युवाओं के चयनित होने से गांव में मिले गहरे जख़्मों को भरना आसान नहीं लेकिन फिर यह खुशी जख्मों पर मरहम का कुछ हद तक काम जरूर करेगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लगभग एक सप्ताह से गांव में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों की कतारें लगी हुई हैं। हलका विधायक सतपाल जाम्बा, समाज सेवी सतबीर भाणा, समाजसेवी तेजवीर सिंह व सांसद नवीन जिंदल सहित प्रदेश भर से लोग परिवार को ढाढ़स बांधने पहुंचे थे। एक ही गांव से 55 युवाओं को रोजगार मिलना, हर किसी के लिए भी सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व भी गांव डीग से एक लिस्ट में दर्जनों युवाओं का चयन हो चुका है, लेकिन 50 से अधिक युवाओं के हुए चयन पूरे प्रदेश की नजर अपनी ओर खींची है। पूंडरी से एक तरफ में पड़ने वाले गांव डीग में सरकारी बस सेवा न के बराबर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूंडरी आने के लिए उन्हें निजी वाहनों में आना पड़ता है। बावजूद इसके डीग गांव के युवाओं ने साबित कर दिया है कि संसाधनों की कमी भी उनके हौसले की उड़ान को रोक नहीं पाएंगे।

कुछ सालों पहले डीग गांव को कोई जानता तक नहीं था लेकिन खट्टर सरकार व फिर सैनी की सरकार में युवाओं ने अपने दम पर गांव को पूरे प्रदेश में पहचान दिलाई है। सरपंच रोहतास ने बताया कि उनके गांव से 55 युवाओं का चयन हुआ है। जिनमें छह पंचायत सचिव, छह पटवारी, दो एक्साइज इंस्पेक्टर, 15 क्लर्क, दो जेई व 24 पुलिस कर्मी बने हैं।

एचएसएससी के चेयरमैन ने दी बधाई
एक साथ 55 युवाओं के चयन के बाद एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने शुक्रवार को डीग गांव के सरपंच प्रतिनिधि रोहताश नैन से फोन पर बात की। इस दौरान हिम्मत सिंह ने सरपंच प्रतिनिधि को बधाई दी और चयनित हुए युवाओं से बातचीत भी की। प्रतिनिधि रोहताश नैन ने कहा कि उनके गांव के 55 युवा व युवतियां सरकारी नौकरी पर लगी हैं। हमारे यहां बहुत खुशी का माहौल है।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वादा किया था कि वह शपथ के साथ ही परिणाम जारी करेंगे। इससे पहले भी इस गांव से करीब 350 बच्चे सरकारी नौकरी पर लगे थे। जो बच्चे नौकरी से रह गए हैं, वह आने वाले समय में जरूर लगेंगे। नौकरी हासिल करने वाले युवा अंकित व अमित ने बताया कि गांव डीग में अधिकतर युवा व युवतियां लगातार मेहनत करती है। इसका परिणाम है कि अब बिना खर्ची और पर्ची के युवा व युवतियों को नौकरी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed