फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   55 thousand rupees fraud with police employee

पुलिस कर्मचारी के साथ 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
55 thousand rupees fraud with police employee
कैथल। एक पुलिस कर्मचारी के साथ मोबाइल खरीदने के नाम पर 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लाइन निवासी मनीष पाल ने बताया कि उसने लाला लाजपतराय मार्केट में मनजीत की दुकान से एक मोबाइल 30 जुलाई 2020 को खरीदा था। इसके बाद 20 जनवरी को आरोपी उसके घर आया और कहा कि क्रेडिट कार्ड पर एक स्कीम चल रही है। जिसमें मोबाइल आधे रेट से भी कम में मिल रहे हैं। उसने अपना क्रेडिट कार्ड उसे दे दिया। आरोप है उसने 55 हजार रुपये की राशि वापस नहीं की। कई बार कहने पर आरोपी ने उसे दो चेक दे दिए। जिसमें चेक के पीछे सिक्योरिटी चेक लिखा हुआ था। उसे बाद में पता चला कि आरोपी ने उसके क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग किया है। उसने बार-बार कहने पर उसके पैसे नहीं लौटाए। जिस कारण उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी मनजीत के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed