{"_id":"6941b1eceab439c5b60975c6","slug":"530-lakh-defrauded-in-the-name-of-sending-to-america-kaithal-news-c-245-1-kht1012-142231-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 5.30 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 5.30 लाख की ठगी
Wed, 17 Dec 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Iसंवाद न्यूज, एजेंसी
I
Iकैथल। गांव रसीना निवासी एक युवक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर एजेंट ने उससे 5 लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। रुपये लेने के बावजूद आरोपी एजेंट ने युवक को अमेरिका भेजने के बजाय पहले ऑस्ट्रिया और फिर स्पेन भेज दिया, जहां वह अब तक फंसा हुआ है। इस मामले में युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
Iगांव रसीना निवासी रामपाल ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा सुक्रम पाल लंबे समय से विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात बेहरामपुर बैट, जिला रोपड़ (पंजाब) निवासी संदीप से हुई, जिसका चंडीगढ़ में कार्यालय है। आरोपी संदीप ने 15 लाख रुपये में अमेरिका भेजने का सौदा तय किया।
I
Iशिकायतकर्ता के अनुसार अक्तूबर 2022 में आरोपी ने उसके बेटे को अमेरिका की बजाय ऑस्ट्रिया भेज दिया। इसके बाद आगे भेजने के नाम पर 22 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। कुछ समय बाद आरोपी ने सुक्रम पाल को ऑस्ट्रिया से स्पेन बुला लिया, जहां उसके पासपोर्ट का दुरुपयोग कर किसी अन्य युवक को नीदरलैंड भेज दिया गया।
विज्ञापन
I
Iइस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर स्पेन पुलिस ने सुक्रम पाल को गिरफ्तार कर लिया और उसे करीब दो महीने जेल में रखा। जुलाई 2023 में शिकायतकर्ता ने आरोपी संदीप से अपने बेटे को जेल से छुड़वाने और उसका मूल पासपोर्ट वापस दिलाने की मांग की। इसके बदले आरोपी ने 3 लाख 25 हजार रुपये की मांग की, जो दे भी दिए गए, लेकिन इसके बावजूद युवक को जेल से नहीं छुड़वाया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी अब तक कुल 5.30 लाख रुपये की ठगी कर चुका है और फोन करने पर जान से मारने की धमकी देता है।I
Iशिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -शिव कुमार, पूंडरी थाना प्रभारीI