{"_id":"692f3aed9a3339d7e40ff646","slug":"53-lost-mobile-phones-recovered-in-a-month-kaithal-news-c-245-1-kht1013-141582-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एक माह में 53 गुमशुदा मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एक माह में 53 गुमशुदा मोबाइल बरामद
Wed, 03 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोन मालिकों को गुमशुदा फोन लौटाते हुए डीएसपी गुरविंद्र सिंह
- फोटो : गंध कुटी में पूजा करते थाइलैंड के अनुयायी।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले की पुलिस ने साइबर सेल की सक्रिय टीम की मदद से नवंबर माह में आमजन के 53 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 8 लाख 50 हजार रुपये है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि एएसआई राकेश की अगुवाई में एएसआई रणदीप सिंह, एचसी दीपक, एचसी सुरेंद्र सिंह और सिपाही अनिल कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर यह सफलता हासिल की।
डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने पुलिस लाइन कैथल में मोबाइल फोन के मालिकों को फोन सौंपे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का आभार जताया और साइबर सेल टीम की प्रशंसा की। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की साइबर सेल ने सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल गुम की शिकायतों की मॉनिटरिंग कर लाखों रुपये कीमत के मोबाइल ट्रेस करने में सफलता हासिल की है। सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बाद मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और ट्रेस होने पर शिकायतकर्ता को सूचना मिलती है। एसपी उपासना ने कहा कि मोबाइल फोन मालिकों को खुशी के साथ-साथ यह भी संतोष है कि उनके फोन अपराधियों के हाथ नहीं लगे। उन्होंने अपील की कि ऐसी कोई भी घटना हो तुरंत उसकी शिकायत पुलिस को दे।