{"_id":"5cb77816bdec221469617b1e","slug":"51555527702-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीने के पानी के संकट से जूझ रहे लोग, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीने के पानी के संकट से जूझ रहे लोग, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शहर में कई कॉलोनियों के लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। शहर में स्थित ऋषि नगर, अमर गढ़ गामड़ी, गांधी नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, प्रताप गेट व खरादियां मोहल्ला, लखनऊ मोहल्ला में पानी सप्लाई न होने से लोग परेशान हैं। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग इसके लिए बिजली निगम को तो बिजली निगम जनस्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहा है। समस्या के लिए दोनों विभागों का एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
अमरगढ़ गामड़ी निवासी डिंपल, सुनीता, बोती, संतरों, कमलेश व रामकली ने बताया कि पिछले 15 दिनों से पानी की सप्लाई की काफी समस्या आ रही है। एक-एक किलोमीटर की दूरी तय कर पानी लाना पड़ रहा है। कई बार तो खाली बर्तनें लेकर पानी के लिए भटकते रहते हैं। लेकिन पानी नहीं मिल पाता है। अमरीक, राजेश, पवन, गुरमीत व पृथ्वी ने बताया कि पानी की समस्या की जानकारी विभाग को कई बार दी जा चुकी है। लेकिन विभाग हमारी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कॉलोनी के लोगों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
उधर, गांधी नगर में लोग सुबह 4 बजे से लेकर 8 बजे तक रुक-रुक का पानी की मोटरें चलाते रहे। लेकिन पानी न आने के कारण उन्हें मायूसी हाथ लगी। वहीं महिलाएं सबमर्सीबल पंप से पानी भरते हुए दिखाई दीं।
विज्ञापन
बता दें कि जन स्वास्थ्य विभाग के प्रोजेक्ट में 17 अप्रैल तक का पानी शेष रह गया था। जिससे पानी की समस्या होना स्वाभाविक थी। जिस पर अधिकारियों का कहना है कि इस बार नहर सात दिन पहले 23 अप्रैल की बजाय 16 अप्रैल को ही आ गई है।
विभाग के एक्सईन वीके गुप्ता ने कहा कि गेहूं कटाई के चलते सुबह के समय बिजली विभाग द्वारा बिजली के कट लगाए जा रहे हैं। जिस कारण मोटर न चलने से शहर के कुछ हिस्सों में पिछले दो दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।
उधर, बिजली निगम के जेई कुलदीप ने बताया कि विभाग की ओर से सुबह के समय ऐसे कोई कट नहीं लगाए जा रहे हैं जिस समय शहर में पानी की सप्लाई होती है।