फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पानीपत की नैना 1 लाख 51 हजार की प्रदेशस्तरीय हरियाणा केसरी कुश्ती

पानीपत की नैना 1 लाख 51 हजार की प्रदेशस्तरीय हरियाणा केसरी कुश्ती

Thu, 28 Feb 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
पानीपत की नैना 1 लाख 51 हजार की प्रदेशस्तरीय हरियाणा केसरी कुश्ती
पानीपत की नैना को हरियाणा केसरी का खिताब
विज्ञापन

हरियाणा केसरी, हरियाणा कुमारी व अखाड़ा प्रतियोगिताओं के हुए फाइनल मुकाबले
हिसार के उमरा की मंजू बनी हरियाणा कुमारी,
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा एवं हरियाणा केसरी व कुमारी दंगल प्रतियोगिता संपन्न
फोटो नंबर-17 से 25
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में तीन दिन से आयोजित हरियाणा केसरी, हरियाणा कुमारी व अखाड़ा प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले बुधवार को आयोजित हुए। जिसमें पानीपत के गांव सुताना की अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान नैना ने हरियाणा केसरी के फाइनल मुकाबले में सोनीपत की सोनम को चित करके 1 लाख 51 हजार रुपये की नकद राशि की इनामी कुश्ती जीती। सोनम को द्वितीय स्थान के लिए 1 लाख रुपये नकद इनाम मिला। प्रतिस्पर्धा में झज्जर की रितू मलिक ने तृतीय स्थान हासिल कर 51 हजार रुपये नकद राशि जीती।
वहीं हरियाणा कुमारी प्रतियोगिता फाइनल में अंतरराष्ट्रीय पहलवान हिसार की मंजू तथा जींद की मिनाक्षी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मंजू ने मिनाक्षी को 3-0 के भारी अंतर से पराजित किया। मंजू के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 51 हजार रुपये तथा जींद की मिनाक्षी को द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 31 हजार व भिवानी की प्रियंका को तृतीय रहने पर 21 हजार रुपये नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय मुकाबलों के तीसरी श्रेणी में कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता में 62 किलो वर्ग में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर की भतीजी व पुलिसकर्मी मान सिंह की पुत्री संयोगिता ने प्रथम स्थान हासिल कर 5100 रुपये नकद इनाम जीता। इस मुकाबले में रेवाड़ी की नीतू को द्वितीय रहने पर 3100 रुपये, झज्जर की पूजा व रोहतक की कशिश को 1100-1100 रुपये नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले की विजेता खिलाड़ियों को एडीसी सतबीर कुंडू व सीटीएम विजेंद्र हुड्डा, डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार ने निर्धारित नकद राशि व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के उपनिदेशक अरुण कांत, पार्षद पवन थरेजा, संजय भौरिया, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल, खेल संयोजक शमशेर ढुल, कोच चेतन, कोच गुरमीत, अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेसलिंग कोच नरेंद्र कुमार, सुशील कुमार, नीलम मौदगिल, जसविंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, देवेंद्र, विजय कुमार, सतनाम सिंह मौजूद रहे।
हरियाणा केसरी के फाइनल मुकाबले में प्वाइंट देने पर रुका गेम : अंतिम दिन जिस समय नैना व सोनम के बीच हरियाणा केसरी के फाइनल मुकाबला चल रहा था। उस समय सोनम ने नैना को पटकनी देकर रिंग से बाहर किया तो रेफरी ने सोनम को चार अंक दे दिए। इस प्वाइंट पर ऑब्जेकशन हुआ तो वीडियो देखकर फैसला लिया गया कि ये अंक सही दिए गए थे। इस कारण करीब 10 मिनट तक मुकाबला रुका रहा।

स्टेडियम में रही खूब चहल-पहल, फाइनल मुकाबलों का खिलाड़ियों ने लिया आनंद : फाइनल मुकाबले देखने के लिए बुधवार को भारी संख्या में खिलाड़ी स्टेडियम में पहुंचे थे। महिला खिलाड़ियों ने भी फाइनल मुकाबलों का खूब लुत्फ उठाया। साथ ही एडीसी सतबीर कुंडू ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed