फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कलायत हल्का के गांवों के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि मिली

कलायत हल्का के गांवों के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि मिली

Mon, 25 Feb 2019 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
कलायत हल्का के गांवों के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि मिली
कलायत हलका के गांवों के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि मिली
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने स्वीकृत करवाई सर छोटूराम विचार मंच के आग्रह पर राशि
फोटो संख्या-
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रदेश सरकार ने केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के आग्रह पर कलायत हल्का के गांवों में विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। जिससे कलायत हलका के दर्जनों गांवों में गलियां, सड़कें, कम्यूनिटी सेंटर व अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे। इन समस्याओं के समाधान की मांग सर छोटूराम विचार मंच के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ढुल ने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह से की थी। मंत्री के आग्रह पर सरकार ने यह मंजूरी दे दी है।


मंच के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि खंड राजौंद के रोहेड़ा में 25 लाख से गलियों व चौपालों के निर्माण व रिपेयर व सुंदरीकरण का काम होगा। जाखौली गांव में रसमंगल तीर्थ के रास्ते गांव की गलियों व हरिजन बालमीकी सैंसी, मिरासी, अंबेडकर भवन के लिए 1.25 करोड़ रुपये व गांव फरियाबाद में गांव की गलियों व चौपालों की सौंदर्यकरण के लिए 75 लाख रुपये, गांव कसान में गांव की गली व चौपालों के लिए 60 लाख रुपये, किच्छाना गांव की गलियों के लिए 26 लाख रुपये, संतोख माजरा में गांव की गलियों व चौपालों के लिए 23 लाख रुपये, सेरधा में हरिजन व वाल्मीकि चौपाल के लिए 16 लाख 88 हजार रुपये, गांव सौंगरी में 4.99 लाख रुपये, कुकरकंडा में 9.28 लाख रुपये, माजरा रोहेडा में 17.44 लाख रुपये, नरवल में 12.55 लाख रुपये, खंड कलायत के बड़सीकरी खुर्द में गलियों, सामान्य चौपाल, वाल्मीकि चौपाल, प्रजापति चौपाल व सामुदायिक केंद्र केनिर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये, इसके अलावा गांव रामगढ़ पांडवा, हरिपुरा, दुमाड़ा, वजीर नगर, सिणद, जुलानी खेड़ा, कोलेखां व बालू गादड़ा में अनुसूचित जाति की गलियों के निर्माण के लिए 85 लाख रुपये, सिणद गांव में गलियों के निर्माण के लिए 55 लाख रुपये, खंड कैथल के गांव तितरम, खेड़ी शेरू, सारन, नैना व खुराना गांव की गलियों के निर्माण के लिए एक करोड़ 24 लाख मंजूर किए गए। इससे पूर्व गांव बालू में आयोजित किसान मजदूर व पंचायती राज संस्थाओं के सम्मेलन में रखी गई 51 गांव की मांगों के लिए करीब 7.50 करोड़ स्वीकृत हुए थे। करीब 40 गांव के लिए लगभग 10 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि तितरम गांव प्रस्तावित 1.14 करोड़ की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र के निर्माण बारे हरियाणा ग्रामीण बोर्ड के अधिकारियों को त्वरित करने के आदेश दिए। मंच के हलका अध्यक्ष नरेंद्र जुलानी खेड़ा ने कहा कि कलायत विधानसभा क्षेत्र में बड़े भाजपा नेता क्षेत्र की मांगों को सजगता के साथ नहीं उठाते। उनकी दूरदर्शिता की कमी के कारण कलायत विधानसभा क्षेत्र पिछड़ता जा रहा था। इस कमी को दूर करने लिए मंच ने दर्जनों गांवों को गोद लिया व समग्र ग्रामीण विकास व सामाजिक सद्भावना के लिए प्रयास किए। इस विकास राशि के लिए समाज सेवी संस्थाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय इस्पात मंत्री चौ. बिरेंद्र सिंह के साथ-साथ सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी व सर छोटूराम विचार मं के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ढुल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed