{"_id":"5bfc4177bdec22415b095f54","slug":"51543258487-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाश्चात्य वाद्ययंत्रों की स्वर लहरी में वातावरण को किया संगीतमय, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाश्चात्य वाद्ययंत्रों की स्वर लहरी में वातावरण को किया संगीतमय, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा, खेल व सांस्कृतिक क्षेत्र में अव्वल रही छात्राओं का किया सम्मानित
पाश्चात्य वाद्ययंत्रों की स्वर लहरी में वातावरण को किया संगीतमय, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध
शिक्षा, खेल व सांस्कृतिक क्षेत्र में अव्वल रही छात्राओं का भीे सम्मानित
हिंदू कन्या स्कूल वार्षिक सांस्कृतिक समारोह धूमधाम से मनाया
फोटो नंबर-19 से 22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अंबाला रोड पर स्थित हिंदू कन्या स्कूल का वार्षिक सांस्कृतिक समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक सुनील चौधरी ने की। इस समारोह में डीसी धर्मवीर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
छात्राओं ने विविध भारतीय तथा पाश्चात्य वाद्ययंत्रों को मिलीजुली स्वर लहरी में समस्त वातावरण को संगीतमय कर दिया। इस दौरान छात्राओं ने भी रोमांचक नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोहा। जिसमें उनके साहस, प्रतिभा, बमुद्धि, बल, तत्परता के साथ मानव कल्याण की भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य मोनिका कौशिक ने मुख्यातिथि, प्रबंधक समिति व अभिभावकों का आभार प्रकट किया। स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। आरकेएसडी कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल व एडवाईजर एलएम बिंदलिश ने अपने बेटे डॉ. सुनील बिंदलिश की स्मृति में 12वीं कक्षा की साइंस की छात्रा रूबी को स्वर्ण सिक्के का पुरस्कार दिया। प्रबंधक सुनील चौधरी व मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेल व अन्य सांस्कृतिक क्षेत्र में अव्वल रही छात्राओं को सम्मानित किया।
यह छात्राएं हुई सम्मानित :
समारोह में 12वीं कक्षा की टॉपर छात्राओं रूबी, मोनिका, संस्कृति, अंकुश, ईशा, दसवीं कक्षा की हिमांशी, काजल, भावना, बॉक्सिंग में कोमल भाल को 100 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल से सम्मानित किया। सुमेश चंद चौधरी ने संस्कृत की अध्यापिका शीतल को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया। भूपेंद्र चौधरी ने म्यूजिक टीचर वंदना को 1100 रुपये देकर सम्मानित किया। सुमेर चंद चौधरी ने अंजू ताइक्वांडो, मनप्रीत बॉक्सिंग को 5100-5100 रुपये देकर सम्मानित किया। भूपेंद्र चौधरी लव, रिंपी बॉक्सिंग, तनु पांचाल एथलीट को 2100-2100 रुपये देकर सम्मानित किया।