फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिली पूर्ति के लिये सोर ऊर्जा सबसे सस्ती व प्रदूषण मुक्त साधन

जिली पूर्ति के लिये सोर ऊर्जा सबसे सस्ती व प्रदूषण मुक्त साधन

Sun, 25 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
जिली पूर्ति के लिये सोर ऊर्जा सबसे सस्ती व प्रदूषण मुक्त साधन
सौर ऊर्जा के लाभ व इसके इस्तेमाल की जानकारी दी
विज्ञापन

- दो दिवसीय सोलर सिस्टम प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू
फोटो नंबर-05
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बिजली बोर्ड ने जिम खाना क्लब सेक्टर-21 में दो दिवसीय सोलर सिस्टम प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की। इस कार्यशाला में बिजली मंत्रालय भारत सरकार से सहायक निदेशक एमसी मीणा व डॉ. वाईपी वर्मा प्रो. पंजाब यूनिवर्सिटी ने बिजली बोर्ड कैथल, पूंडरी व गुहला डिवीजन के कनिष्ठ अभियंताओं व टेक्निकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया।

कार्यशाला में सौर ऊर्जा के लाभ व इसके इस्तेमाल बारे जानकारी दी ताकि जिले भर में बिजली कर्मचारी व अधिकारी जनता के बीच में जाकर सोर ऊर्जा से होने वाले फायदे के बारे में बता सके। प्रो. वर्मा ने बताया कि इस समय भारत में 64 प्रतिशत कोयला, तेल व गैस से बनाई जाती है। विदित रहे कि कोयला, गैस व तेल प्राकृतिक साधन है जो लगातार समाप्त हो रहे हैं। इसलिए बिजली पूर्ति के लिये सोर ऊर्जा सबसे सस्ती व प्रदूषण मुक्त साधन है। मीणा ने बताया कि सौर ऊर्जा की सबसे बड़ी बात है कि हम हर घर में अपना सिस्टम लगा सकते हैं। जिसके ऊपर एक बार खर्च करके लगभग 20 साल तक नाममात्र खर्च के साथ मुक्त में बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार का उद्देश्य पूरे भारत में वर्ष 2022 तक सौर ऊर्जा पैदा करना है। पूंडरी से सोमबीर भलोटिया ने बताया कि भारत सौर ऊर्जा के लिए बहुत ही उत्तम एरिया है। इस कार्यशाला में मीणा के अलावा नीरज कुमार एक्शन एमएंडपी यमुनानगर व सोमबीर भलोटिया एक्शन पूंडरी, बरमेश अलीपुरिया व दलबीर सिंह, सत्यवान नैन, कृष्ण यादव व गुरदीप हांडा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed