फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पहले नक्शा पास कराओ फिर मिलेगी घर बनाने को ग्रांट

पहले नक्शा पास कराओ फिर मिलेगी घर बनाने को ग्रांट

Tue, 20 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पहले नक्शा पास कराओ फिर मिलेगी घर बनाने को ग्रांट
पहले नक्शा पास कराओ फिर मिलेगी घर बनाने को ग्रांट
विज्ञापन

फोटो नंबर-43
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। लेटर आफ इंटेट मिलने के बावजूद सरकारी ग्रांट मिलने की प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों के सामने नगर पालिका ने अब एक नई शर्त रख दी है। नगर पालिका का कहना है कि इस योजना के तहत अढ़ाई लाख रुपये की सरकारी ग्रांट हासिल करने के लिए पात्रों द्वारा प्रस्तावित मकानों का नगर पालिका से नक्शा पास करवाना जरूरी है। लोगों के सामने दिक्कत ये है कि नक्शा पास करवाने के लिए डिवेलेपमेंट चार्ज के रूप में नगर पालिका भारी भरकम राशि वसूल करती है। नगर पालिका के ताजा फरमान से प्रधानमंत्री आवास योजना के ये पात्र सदमे की सी हालत में हैं। उनका कहना है कि अगर नक्शे बनवाने और पास करवाने जितने पैसे होते तो काहे घर बनाने के लिए सरकार का मुंह ताकते। लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना को नक्शा पास करवाने की शर्त से मुक्त करने की मांग की है।

इतने पैसे नहीं हैं हमारे पास
प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र शमशेर, लाभ, महेंद्र, कुलवंत, संजीव, मूर्ति देवी, गुरदेई, राजपाति, सुनीता व रघुबीर आदि ने कहा कि नक्शा पास करवाने वाली बात अगर पहले बताई होती हो हम पहले वाले मकान क्यों गिराते। चाहे पुराने थे पर सिर ढकने को छत तो थी। नगर पालिका ने वो भी छीन ली। मूर्ति देवी ने बताया कि जिस नक्शा नवीस के पास पालिका वाले भेजते हैं वह कागज पर नक्शा बनाकर देने के 3 हजार रुपए लेता है। इसके बाद नगर पालिका में 8 से 10 हजार रुपये विकास चार्ज बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed