फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिले में हुई आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत

जिले में हुई आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत

Mon, 24 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
जिले में हुई आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत
उषा रानी बनीं पहली लाभार्थी
विज्ञापन

- जिले में हुई आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत, पांच लाभार्थियों को दिया गोल्डन कार्ड
- 79 हजार 121 परिवारों के 3 लाख से अधिक लोगों को बिना किसी कागजी कार्रवाई व नकदी के मिलेगा योजना का लाभ

फोटो नंबर-16 व 17
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार से देश भर में शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना की जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से कैथल में भी शुरुआत हो गई। करनाल मंडलायुक्त ने 5 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड देकर विधिवत रूप से इसे शुरू किया। योजना के अनुसार गोल्डन ई-कार्ड के माध्यम से सुविधा दी जाएगी। ई-कार्ड लाभार्थी के आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। जिसमें किसी भी स्वास्थ्य अधिकारी का किसी भी प्रकार से कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। ई-कार्ड दिखाने के बाद ही लाभार्थी इस योजना का लाभ ले सकेगा।
रविवार को जिला अस्पताल में इस योजना के शुभारंभ पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें करनाल मंडल के कमिश्नर पंकज यादव मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। ऊषा रानी इस योजना की पहली लाभार्थी बनी। पंकज यादव ने गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर व डीसी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया। इस मौके पर जिला के 5 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए, जिनमें ऊषा रानी, कमलेश, गुरनाम सिंह, रामकुमार, पाला राम, संदीप व रेखा रानी शामिल थे। इस योजना का लाभ वर्ष 2011 की सामाजिक-आर्थिक-जातीय जनगणना में शामिल परिवारों को प्रदान किया जाएगा। पहले से बीमार व्यक्तियों को भी योजना के तहत कवर किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड राज्य की राजधानी रांची में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। कोई भी नागरिक निशुल्क हेल्पलाइन सेवा 14555/1800111565 पर फोन करके यह पता लगा सकता है कि वह इस योजना में शामिल है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना किसी कागजी कार्रवाई के मिलेगा लाभ : मुख्य अतिथि ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हर पात्र परिवार को हर वर्ष 5 लाख रुपये तक पेपरलेस एवं कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्राप्त हुई है। सरकार द्वारा वास्तव में गरीब व्यक्तियों के कल्याण के लिए योजना शुरू की हुई है। आशा वर्कर इस योजना को हर गरीब व्यक्ति तक पहुंचाएं ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति गरीबी की वजह से अपना इलाज करवाने से वंचित न रहे।

जिले में 79 हजार 121 परिवार योजना में शामिल : कैथल शहर में नागरिक अस्पताल के अलावा सिग्नस अस्पताल एवं गणपति अस्पताल में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ दिया जा रहा है। जिले के 79 हजार 121 परिवार इस योजना के लाभार्थियों के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इनमें 58 हजार 421 परिवार ग्रामीण क्षेत्र तथा 20 हजार 700 परिवार शहरी क्षेत्र से हैं। जिले में लगभग सवा 3 लाख लाभार्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। योजना के तहत सरकारी अस्पताल के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत परिवार के आकार की कोई सीमा नहीं है।

सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने आयुष्मान भारत के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलायत के एसडीएम जगदीप सिंह, गुहला के एसडीएम संजय कुमार, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा केके शर्मा, डा आरडी चावला, डा नीलम कक्कड़, डा रेणु चावला, डा बीबी कक्कड़, डा संदीप जैन, डा अनिल अग्रवाल, डा जितेंद्र गिल, डा ओमप्रकाश, डा कुमारी संगीता, अमरेंद्र सिंह खारा, केके आनंद सीवन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सा अधिकारी, राजेश, नरेंद्र, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed