{"_id":"5b8d7b4d42c792464f4981e1","slug":"51535998797-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली न बनने से वार्डवासियों में रोष, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली न बनने से वार्डवासियों में रोष, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गली न बनने से वार्डवासियों में रोष, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
फोटो नंबर-23
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। वार्ड नंबर 2 व 4 में की गली को लेकर लोगों ने प्रशासन के प्रति जमकर रोष प्रकट किया। लोगों का आरोप था कि वह पिछले कई वर्षों से इस गली की गंदगी को भोग रहे है। सीएम विंडो में शिकायत के बावजूद भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। दो माह पहले ठेकेदार द्वारा गली का निर्माण शुरू करके बीच में ही छोड़ दिया जिससे लोगों की समस्या ओर बढ़ गई। जिससे लोगों का इस गली से खाली निकलना भी मुश्किल हो गया है।
वार्डवासी राजबाला, बीरो, धन्नों, रामरति, केलो, धनपति, रामकली, राजो, ओमी, राजू शर्मा, राजेंद्र, ओमा, मुकेश, रमेश, कमलकांत, कुशल, राजेश ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि इस गली में फैली गंदगी व कीचड़ ने उनका जीवन नर्क बनाकर रख दिया है। लोगों ने बताया कि इसी गली में एक निजी स्कूल है जिसमें सैकड़ों बच्चे प्रतिदिन पढ़ने आते हैं। इस गली में गुजरते समय कई बार गिर जाते हैं जिससे उनकी वर्दी भी खराब हो जाती है। लेकिन प्रशासन इन सब से बेखबर होकर लंबी तान कर सोया हुआ है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब भी गली नहीं बनाई गई तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।