फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   डाकघर से नकदी ले सकेंगे उपभोक्ता

डाकघर से नकदी ले सकेंगे उपभोक्ता

Sun, 02 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
डाकघर से नकदी ले सकेंगे उपभोक्ता
डाकघर से नकदी ले सकेंगे उपभोक्ता
विज्ञापन

देशव्यापी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ किया
कैथल में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी पहुंचे सेवा का शुभारंभ करने
फोटो संख्या-40 व 41
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम से देश भर के 650 डाकघरों एवं 3 हजार 250 सेवा केंद्रों के साथ देशव्यापी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ किया। वहीं मुख्य डाकघर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्यातिथि हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी उपस्थित रहे। उन्होंने हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन अरूण सर्राफ के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना।

बेदी ने कहा कि हरियाणा में सभी जिलों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक योजना का शुभारंभ किया गया है। यमुनानगर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस योजना का शुभारंभ किया है। इस मौके पर नरेश मित्तल, हरिश चंद्र चावला, अंबाला के सहायक निदेशक आईसी गर्ग व कुरुक्षेत्र के सहायक अधीक्षक प्रवीण अरोड़ा, कैथल डाकघर के निरीक्षक मुकेश के अतिरिक्त राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य ऋषि पाल बेदी, डॉ. ओमता राम के अलावा अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed