फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जनसभा में पहुंचते ही मंच टूटा, पुलिस घेरे के बीच सांसद ने एक टेबल पर खड़े होकर दिया भाषण

जनसभा में पहुंचते ही मंच टूटा, पुलिस घेरे के बीच सांसद ने एक टेबल पर खड़े होकर दिया भाषण

Tue, 23 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जनसभा में पहुंचते ही मंच टूटा, पुलिस घेरे के बीच सांसद ने एक टेबल पर खड़े होकर दिया भाषण
मंच टूटा, टेबल पर खड़े होकर दिया भाषण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल/राजौंद। सांसद राजकुमार सैनी के गांव सेरहधा में कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम को संबोधित किया। पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पुलिस की 2 कंपनियां, जिसमें 200 से अधिक पुलिस कर्मचारी थे, अतिरिक्त तौर पर तैनात की गई थी। इसके अलावा थाना पूंडरी, राजौंद, सादी वर्दी में सीआईए से कर्मचारी गांव में तैनात रहे। सुबह से एसपी आस्था मोदी, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम कमलप्रीत कौर जहां गांव में तैनात रहें। वहीं सांसद के पहुंचने के समय आईजी सुभाष यादव भी गांव में पहुंच गए।
जैसे ही सांसद पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लिया। जिस गली में कार्यक्रम का आयोजन था, उस गली के प्रत्येक घर की छत पर पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिया गया। इसके अलावा उनके मंच को पुलिस कर्मचारियों ने चेन बनाकर घेर लिया। सामने भीड़ में सीआईए के कर्मचारी सादी वर्दी में मंच के निकट व पुलिस वर्दीधारी कर्मचारी तैनात रहे। सांसद ने करीब 25 मिनट तक भाषण दिया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों की नजर सुरक्षा की दृष्टि से चारों ओर घूमती रही। सांसद ने अपने भाषण में सुरक्षा कर्मियों, अधिकारियों का भी आभार जताया।
विज्ञापन

जैसे ही सांसद मंच पर पहुंचे तो मंच के लिए रखी गई एक टेबल टूट गई और कुछ लोग नीचे जा गिरे। इसके बाद सांसद व कार्यक्रम के आयोजक राजेश कश्यप व उनके दो सुरक्षा कर्मचारी ही मंच पर खड़े रहे। बाकी सभी को मंच से उतार दिया गया। सुबह से जारी बरसात भी सांसद के पहुंचने से पहले ही रुक गई। जिससे लोगों ने गली में खड़े होकर सांसद का भाषण सुना। इस दौरान गांव के अलावा बाहर से भी सांसद सैनी समर्थक पहुंचे थे। जिस कारण गली खचाखच भर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी ने कहा कि सांसद के कार्यक्रम के लिए चारों जगह एक-एक कंपनी लगाई गई थी। गांव सेरहधा में दो कंपनियां थीं। आईजी महोदय भी गांव सेरहधा में पहुंच गए थे। कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

-आईजी, एसपी, एडीसी व दो डीएसपी के नेतृत्व में 200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा के बीच हुई गांव सेरहधा में सांसद राजकुमार सैनी की जनसभा

फोटो संख्या-27, 28, 24, 29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed