फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   5,119 complaints resolved out of 5,681 in the Samadhan Shivir

Kaithal News: समाधान शिविर की 5,681 में 5,119 शिकायतें निपटीं

Sat, 25 Apr 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
5,119 complaints resolved out of 5,681 in the Samadhan Shivir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को डीसी अपराजिता ने बताया कि समाधान शिविर के तहत अब तक प्राप्त 5,681 शिकायतों में से 5,119 का समाधान किया जा चुका है। शेष लंबित शिकायतों में से 37 मामलों पर संबंधित विभागों से फीडबैक लेकर उन्हें शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 17 महत्वपूर्ण शिकायतों की भी समीक्षा कर अधिकारियों से अद्यतन जानकारी ली गई।
उपायुक्त अपराजिता ने समाधान शिविरों और विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित
विज्ञापन

किया जाए और संबंधित नागरिकों से संवाद कर उन्हें की गई कार्रवाई की जानकारी देकर संतुष्ट किया जाए।
डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीसी अपराजिता ने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों पर कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी मामला अधिक समय तक लंबित न रहे। शिकायतों का यथासंभव उचित और संतोषजनक निपटारा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा भी शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाती है, इसलिए अधिकारी सीएम विंडो, एसएमजीटी, सीपीग्राम, जनसंवाद और समाधान शिविर पोर्टल को नियमित रूप से चेक कर शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि शिकायतों के समाधान में कैथल प्रदेश में अव्वल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed