{"_id":"69542d071253688bc80ddce6","slug":"51000-rupees-withdrawn-from-account-after-asking-for-otp-fir-lodged-kaithal-news-c-18-1-knl1004-813494-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ओटीपी पूछकर खाते से निकाले 51 हजार रुपये, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ओटीपी पूछकर खाते से निकाले 51 हजार रुपये, प्राथमिकी दर्ज
Wed, 31 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
कैथल। टयौंठा गांव में अज्ञात आरोपी ने एक युवक से करीब 51 हजार ठग लिए। आरोपी ने स्वयं को बैंक का क्रेडिट कार्ड अधिकारी बताया था। उसने युवक के मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा और बाद में उसे ओटीपी पूछकर उसके खाते से यह राशि निकाली। युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव टयौंठा के युवक सोनू ने साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि उसका कैथल के एक निजी बैंक में खाता है। तीन दिसंबर को उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह बैंक से क्रेडिट कार्ड अधिकारी बोल रहा है। आरोपी ने कहा कि वह उसके क्रेडिट कार्ड के लिमिट बढ़ा देगा। इसके लिए आरोपी ने उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा। जैसे ही उसने ओटीपी बताया, तो उसके खाते से 50 हजार 721 रुपये कट गए। साइबर थाना एसएचओ शुभ्रांशु ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले की जांच की जा रही है।