{"_id":"6116c1dc8ebc3edf840e6a76","slug":"50-thousand-rupees-stolen-from-retired-patwari-s-house-kaithal-news-knl7990885","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त पटवारी के घर से 50 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त पटवारी के घर से 50 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा नहरी विभाग में पटवारी पद से सेवानिवृत्त मान सिंह के कुलवंत नगर स्थित आवास से चोर ताले तोड़कर जरूरत का सामान और करीब 50 हजार रुपये चोरी करके ले गए।
मान सिंह ने बताया कि छह अगस्त को उनकी पत्नी का आकस्मिक निधन हो गया था। निधन से जुड़ी परंपराओं का निर्वहन करने के लिए वे उसी दिन जिला भिवानी में अपने पैतृक गांव चले गए। कुलवंत नगर स्थित आवास के मुख्य द्वार के साथ-साथ कमरों को ताला लगाया गया था। शुक्रवार सुबह पड़ोसी ने फोन करके बताया कि उनके आवास में ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग कलायत पहुंचे। अपने स्तर पर की गई पड़ताल में पाया कि चोर गिरोह ने दीवार को लांघकर आवास में प्रवेश किया। कमरों को लगे तालों को तोड़कर 50 हजार रुपये और कुछ घरेलू सामान को चुराया है। सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रभावित परिवार ने चोर गिरोह की तलाश करते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की है। इनका कहना है कि परिवार पहले ही महिला के निधन से सदमे में था और चोरों द्वारा जिस प्रकार आवास में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया वह गंभीर विषय है। कुलवंत नगर और आसपास के लोग पुलिस से त्वरित कार्रवाई की फरियाद लगा रहे हैं।