फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   50 poles, three transformers and 70 trees collapsed due to storm and rain

Kaithal News: आंधी-बारिश से 50 खंभे, तीन ट्रांसफार्मर व 70 पेड़ धराशायी

Tue, 13 May 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
50 poles, three transformers and 70 trees collapsed due to storm and rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के कई क्षेत्रों में रविवार देर रात कई क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के बाद बिजली निगम व वन विभाग को भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान पेड़ और खंभे गिरने से कई रास्ते अवरुद्ध हो गए। नतीजतन, वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जींद बाइपास से लेकर तितरम मोड़ तक लंबा जाम लगा। इस कारण वाहन चालकों को काफी कठिनाई हुई।

कैथल-जींद और कैथल-पटियाला हाईवे पर बारिश और आंधी करीब 70 पेड़ धराशायी हो गए। बिजली विभाग के अनुसार, 50 खंभे और तीन ट्रांसफार्मर भी गिरे हैं। इनमें सबसे अधिक गुहला-चीका में 40 पेड़ गिरे। कैथल-पटियाला मार्ग आदि सड़कों पर राहगीरों को बहुत दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन


उधर, शहर के अंबाला रोड, ढांड रोड, करनाल रोड, जींद रोड बाईपास, पिहोवा चौक, कबूतर चौक, भगत सिंह चौक, हुडा सेक्टर 19 और 20, न्यू करनाल रोड, जींद रोड मॉडल टाउन, पुराना अस्पताल रोड, माता गेट पर पानी भर गया। खासकर दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई। गलियों की सफाई न होने के कारण कीचड़ जमा हो गया। बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली करीब तीन घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही, लेकिन बारिश रुकने के बाद तुरंत ही माता गेट पर पानी एकत्रित रहा। खासकर दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी आई।

सीवन क्षेत्र में तेज बारिश के कारण नगर में जलभराव हो गया। बारिश से सीवन क्षेत्र में बेल वाली सब्जियों की फसल को नुकसान होने का अंदेशा जताया गया है। इससे उनके दाम बढ़ सकते हैं।

रविवार देर रात हुई बारिश से जिले में अब तक 205 बिजली के खंभे और 17 ट्रांसफार्मर गिरे हैं। जबकि अलग-अलग जगहों पर अब तक 137 वृक्ष भी आंधी के कारण गिरे हैं। - सोमबीर भलोठिया, अधीक्षक अभियंता, हरियाणा बिजली वितरण निगम

मौसम विभाग ने अब आगे मौसम साफ रहेगा। हालांकि जींद के आसपास 25 प्रतिशत बारिश की संभावना भी जताई गई है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल।


तूफान में गिरा बस स्टैंड के गेट पर लगा साइन बोर्ड

कलायत। रविवार देर शाम आंधी में बस स्टैंड के गेट पर लगा साइन बोर्ड उखाड़कर नीचे ढह गया। गनीमत रही कि आसपास कोई नहीं था। यदि ऐसा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मटौर रोड और बालू रोड पर भी आंधी ने कई पेड़ जड़ से उखाड़ दिए। बस स्टैंड के सामने प्रतिष्ठान चला रहे दुकानदारों ने बताया कि आंधी से लोहे की एंगल से बना गेट अचानक दीवार पर ढह गया। बाद में लोगों की मदद से साइन बोर्ड को एक तरफ किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed