{"_id":"0074f986ec565accb3f1176f3c7decb8","slug":"50-cylender-seige-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी कर 50 घरेलू गैस सिलेंडर किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी कर 50 घरेलू गैस सिलेंडर किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक व सीआईए-वन की संयुक्त टीम ने करनाल-रोड़ स्थित एक कालोनी में छापा मारकर 50 खाली सिलेंडर बरामद किये है।
संयुक्त टीम में शामिल डीएफएससी विभाग के निरीक्षक रमेश चंद व सीआईए वन के उपनिरीक्षक राजफूल के नेतृत्व यह कार्रवाई हुई।
अधिकारियों ने टीम के साथ मंगलवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर फतेहपुर निवासी मोहनलाल के घर छापा मारा और उसके घर के स्टोर में रखे इंडेन कंपनी के 50 खाली सिलेंडर(घरेलू गैस) बरामद कर लिए।
संयुक्त टीम ने खाली सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिया और आगामी कार्रवाई के लिए पूंडरी के पुलिस स्टेशन में पहुंची। जांच टीम ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
समाचार लिखे जाने तक मामले को लेकर कागजी कार्रवाई की जा रही थी। जांच अधिकारी रमेश चंद ने बताया कि मामला घरेलू गैस के दुरुपयोग का है, आरोपी के खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है कि इन सिलेंडरों को किस उद्देश्य से यहां एकत्रित किया गया है।
विज्ञापन